पार्टी सिंबल पर नहीं होने चाहिए पंचायत राज चुनाव…सत्य प्रकाश ठाकुर

(नीना गौतम )अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष एवं पूर्व बागबानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा है किपंचायतीराज चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा किपंचायतों के चुनावों का राजनीतिकरण लोकतंत्र के लिए घातक है और इससे अपना भाई चारा, नाता रिश्ता व आपसी सौहार्द में खटास पैदा होती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि पंचायतीराज चुनावों को बिना पार्टी चिन्ह के करवाएं ताकि गांवों में भाईचारा बरकरार रहे। वे यहां कुल्लू में अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।


इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का उन्हें उपाध्यक्ष बनाने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय पंचायत परिषद की नेशल एग्जीक्यूटिव सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लता ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश भाऊ, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष लेखराज राणा, शशि पाल, ईशरी देवी आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद एक गैर राजनीतिक संगठन है और पंचायतीराज संगठनों की मजबूती का कार्य शुरू से ही करती है। उन्होंने कहा कि इस संगठन की कार्यकुशलता के कारण ही पंचायतीराज को इतनी शक्तियां मिली है और भविष्य में भी संगठन सरकार से मिलकर पंचायती राज को मजबूत करने का पहल करेगा।

You may also likePosts


उन्होंने कहा कि जिला परिषद व पंचायत समिति का बजट खत्म कर दिया था और संगठन ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अब 15वेंबित आयोग ने इस समस्या को समझा है और यह बजट बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संगठन को सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और पूरे देश में व्यापक व्यापक जागरूकता आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को संगठन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आना चाहिए ताकि परिषद मजबूत हो और पंचायती राज सशक्त। उन्होंने यह भी मांग की है कि पंचायत राज के प्रतिनिधयों का मानदेय बढऩा चाहिए।


इस अवसर पर रमेश भाऊ ने कहा कि पंचायती राज परिषद को सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है बहुत बड़ा अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि हमारे संघ के संविधान में भी यह परिषद गैर राजनीतिक है और पंचायत चुनाव में भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी। इसे राजनीति देने की कोशिश न करें और इसे राजनीति से बाहर रखा जाए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लता ठाकुर ने जिला कांगड़ा से लेखराजराणा को कांगड़ा का पंचायत परिषद का जिला अध्यक्ष व सुभाष ठाकुर कोबिलासपुर से जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगला सम्मेलन कांगड़ा में होगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!