ADVERTISEMENT

कालाआम 1.286 KG गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

आज एस एच ओ  पुलिस थाना कालाआम के नेतृत्व में पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बबली, निवासी गाँव भागल, जिला कैथल हरियाणा अपने त्रिलोकपुर रोड़ स्थित (near IITT College) ढाबे पर नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त का धंधा करता है।

जिस सूचना के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति के ढाबे की  तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पुलिस टीम  ने बबली उपरोक्त के कब्जे से 1.286 KG  गांजा  बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20-61-85 ND&PS अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना काला आम में  मामला पंजीकृत्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले आगामी अन्वेषण जारी है ।मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!