ADVERTISEMENT

पत्रकारिता के विद्यार्थियों को दिए रिपोर्टिंग के टिप्स

(नीना गौतम )आपका फौसला ब्यूरो कार्यालय कुल्लू में पत्रकारिता के विद्यार्थियों को सहायक लोक संपर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया ने रिपोर्टिंग के टिप्स दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को न्यूज रिपोर्टिंग और लेखन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्होंने बताया कि न्यूज रिपोर्टिंग में बिलकुल सरल भाषा और छोट-छोटे वाक्यों का प्रयोग किया जाना चाहिए। खबर के सबसे महत्वपूर्ण तथ्य इसकी शुरुआत यानि इंट्रो में अवश्य समाहित होने चाहिए तथा इसका शीर्षक भी सटीक, छोटा एवं आकर्षक होना चाहिए।


उन्होंने बताया कि इंट्रो और शीर्षककिसी भी खबर के सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। इन चंद लाईनों पर अगर रिपोर्टर ठीक कसरत करे तो वह एक अच्छा पत्रकार बन सकता है। खबर में तथ्यों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार में जनसंपर्क के गुण अति आवश्यक हैं। जनसंपर्क के माध्यम से उसे समाचार एकत्रित करने में काफी मदद मिलती है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!