Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सामाजिक बुराईयां मिटाने में रेडक्रास की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
413
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रेडक्रास संस्था मानव पीड़ा को दूर करने की दिशा में सामाजिक अभियान की तरह काम कर रहा है और रेडक्रास मेलों जैसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राज्यपाल आज सोलन ज़िले के नालागढ़ में ज़िला स्तरीय रेडक्रास मेले के शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से रेडक्रास के साथ जुड़ने का आह्वान किया ताकि उपेक्षित वर्गों की परेशानी को दूर करने के लिए मानवीय गतिविधियां चलाई जा सके। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी गतिविधियां संचालित करने के लिए संसाधनों का उपयोग करने के प्रयास किए जाने चाहिए और समाज के जिम्मेदार नागरिकों को चाहिए कि वे खुद को रेडक्रास की गतिविधियों से जोड़ें।

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

राज्यपाल ने आम लोगों को जागरूक करने व लोगों को इस जन अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सोलन ज़िला रेडक्रास सोसायटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मेले के दौरान पहाड़ी गाय के प्रचार के लए स्टाल लगाने, नशानिवारण रैली, रक्तदान शिविर व छात्रों के साथ संवाद जैसी अतिरिक्त गतिविधियों के आयोजन के लिए सोसायटी के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

आचार्य देवव्रत ने कन्या लिंग अनुपात सुधार व कन्या भू्रण हत्या को रोकने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह समाज में एक बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, क्योंकि लड़कियां समाज के हर क्षेत्र में आगे हैं और परिवार व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर भी बल दिया क्योंकि आज रसायनों के अत्याधिक उपयोग के कारण पानी, वायु और भोजन प्रदूषित हो रहे हैं।उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जीवन में नियमित आदत बनाने का आग्रह किया जो देश को स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।राज्यपाल ने जिला रेडक्रास सोसाइटी की स्मारिका का विमोचन भी किया।

उन्होंने समाज के प्रति अपने बहुमूल्य योगदान देने वाले ज़िला रेडक्रास सोसायटी के वयोवृद्ध सदस्यों और अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर भी प्रदान की।विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ओकाया माइक्रोटेक कम्पनी ने ज़िला रेडक्रास सोसायटी को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।

उपायुक्त व ज़िला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ज़िला में रेडक्रास संस्था 1973 से मानव कल्याण के प्रति समर्पित है और वर्तमान में इसके चार संरक्षक, 12 उप संरक्षक व 815 आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी जरूरतमंद मरीजों को एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि जिला प्रशासन ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए एक विशेष अभियान आरम्भ करने जा रहा है। एडीएम विवेक चंदेल ने राज्यपाल सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया।

विधायक लखविंदर सिंह राणा, परमजीत सिंह पम्मी और के.एल. ठाकुर पूर्व विधायक राम कुमार, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, पुलिस अधीक्षक बद्दी बिंदू रानी सचदेवा, जिला प्रशासन के अधिकारी, जिला रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी, नालागढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के सदस्य, विभिन्न स्कूलों के  छात्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने नशा विरोधी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व डिग्री कॉलेज नालागढ़ के छात्रों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि दवाएं न केवल शरीर को नष्ट करती हैं बल्कि बुद्धि का भी विनाश करती हैं तथा नशे का आदी परिवार और समाज पर बोझ बन जाता है। उन्होंने युवाओं से नशीली दवाओं का सेवन न करने की अपील की।

राज्यपाल ने नागरिक अस्पताल, नालागढ़ के मरीजों को फल भी वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों व नालागढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के सहयोग से क्रांति क्लब द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने पशुपालन विभाग और ओकाया समूह द्वारा प्रायोजित चिकित्सा किट लोगों में वितरित की।आचार्य देवव्रत ने बाल विद्या कुंज के छात्रों से बातचीत की। राज्यपाल ने झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब परिवारों के इन बच्चों के शिक्षा व अन्य व्यय को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की।

Share174SendTweet100
Previous Post

किरनेश जंग ने मुख्यमंत्री के पांवटा साहिब दौरे को बताया फ्लॉप

Next Post

पांवटा साहिब : नकली कृषक प्रमाण पत्र बनाकर ,फर्जीवाड़ा कर करोड़ो कि भूमि की खरीद फरोख्त के आरोप

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

2 years ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

2 years ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

2 years ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

2 years ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

3 years ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

3 years ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

6 years ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : नकली कृषक प्रमाण पत्र बनाकर ,फर्जीवाड़ा कर  करोड़ो कि भूमि की खरीद फरोख्त के आरोप

पांवटा साहिब : नकली कृषक प्रमाण पत्र बनाकर ,फर्जीवाड़ा कर करोड़ो कि भूमि की खरीद फरोख्त के आरोप

250 मीटर  गहरी खाई में गिरी  कार

250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

पांवटा साहिब :  तीन दिवसीय यमुना शरद महोत्सव सम्पन्न

पांवटा साहिब : तीन दिवसीय यमुना शरद महोत्सव सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!