पांवटा साहिब में बीजेपी की बैठक में हंगामा, जिला अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने लगाए चुनाव हरवाने के गंभीर आरोप: सूत्र

पांवटा साहिब में बीजेपी की बैठक में हंगामा, जिला अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने लगाए चुनाव हरवाने के गंभीर आरोप: सूत्र

Khabron wala

पांवटा साहिब में रविवार को आयोजित बीजेपी की बैठक के दौरान हंगामे की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूद नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों ने बीजेपी के जिला नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पंचायत चुनावों के दौरान उनके खिलाफ काम किया और उन्हें चुनाव हराने के लिए हरसंभव प्रयास किए। हालांकि, आरोप लगाने वाले प्रतिनिधियों का कहना है कि जनता के समर्थन के चलते वे चुनाव जीतने में सफल रहे और विरोधियों की रणनीति कामयाब नहीं हो सकी।

वही सोशल मीडिया पर कुछ पोस्टर वायरल हो रहे है जो आपके सामने है कुछ दिन पहले जिला अध्यक्ष का इस्तीफे का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था ।

बैठक के दौरान इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके चलते माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही जिला अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

वही ये भी सामने आया है कि कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है फिलहाल सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

नोट: यह खबर सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!