किराए के कमरे में मिला ₹3 लाख से अधिक कीमत का चिट्टा, पंजाब की महिला तस्कर गिरफ्तार

Khabron wala 

देवभूमि में नशे का जहर घोलने वालों के खिलाफ मनाली पुलिस ने एक बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई एक ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3 लाख रुपए से अधिक कीमत की हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है।

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनाली पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने एक होटल के पास स्थित रिहायशी मकान में दबिश दी। इस मकान में किराए पर रह रही एक महिला के कमरे की जब तलाशी ली गई, तो वहां से 15.240 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय और अवैध बाजार में कीमत लगभग 3,04,800 रुपए आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला पंजाब के जिला तरनतारन की रहने वाली है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला के खिलाफ मनाली पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी केडी शर्मा ने इसगिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है।

मनाली पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस अवैध सप्लाई चेन की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े सफेदपोशों और अन्य तस्करों को भी सलाखों के पीछे डाला जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!