• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सचिवालय स्तर पर नरेन्द्र बरागटा करेंगे जन मंच कार्यक्रमों का समन्वय : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in सिरमौर
186
0
417
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जन मंच कार्यक्रम को और प्रभावशाली एवं परिणाम उन्मुख बनाने के लिए मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा सचिवालय स्तर पर समन्वय करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल के समक्ष कही। उन्हें मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने के बाद नरेन्द्र बरागटा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए आया था।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जन मंच राज्य सरकार का सबसे महत्वपूर्ण और जनता केन्द्रित कार्यक्रम है जिसका उद््देश्य जन समस्याओं का निपटारा लोगों के घरद्वार पर करना है। सभी मंत्री जन मंच में शामिल हो रहे हैं, जो हर माह के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र बरागटा जन मंच का समन्वय राज्य स्तर पर करेंगे ताकि लोगों की समस्याएं जल्द से जल्द दूर हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश का न्यायसंगत विकास सुनिश्चित बना रही है। अब तक उन्होंने प्रदेश के 54 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है ताकि प्रदेश के हर भाग का एक समान विकास हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ही हिमाचल प्रदेश की मांगों का सहानुभूतिपूर्वक रवैया रखते हैं। प्रधानमंत्री न केवल विकास कार्यों में बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय भी राज्य की हर सम्भव मदद कर रहे हैं, हाल ही में लाहौल घाटी में बे-मौसमी बर्फवारी के कारण हजारों लोग फंस गए थे। फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए केन्द्र सरकार ने सात हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवाए।

You may also likePosts

पांवटा साहिब क्षेत्र से 78% भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की ऐतिहासिक विजय बोले विधायक सुखराम चौधरी 

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

आगामी 04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- उपायुक्त

जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त एवं गतिशील नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने लोगां से प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने की अपील की ताकि देश अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापिस पा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल होने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सेब बागवानों के कल्याण और बेहतरी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बागवानों को अपना उत्पाद बाजार में बेचने के लिए हर जरूरी सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेब वाले क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता के प्रयासों की वजह से विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं इसीलिए उन्होंने ओकओवर व सचिवालय में प्रतिक्षालयों का निर्माण करवाया ताकि लोगों को उनके प्रिय नेता से मिलने में कोई परेशानी न हो।

सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के प्रति हमेशा उदारता का भाव दिखाया है और राज्य को हर सम्भव आर्थिक मदद प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र बरागटा ने प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते ही राज्य सरकार केन्द्र से 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लाने में सफल रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि यह केवल उनका सम्मान नहीं है बल्कि पूरे शिमला जिला का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को एक ईमानदार नेता मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि पूरे प्रदेश का एक समान विकास हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जय राम ठाकुर ने वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया। सरकार के इस प्रयास से राज्य के 1.30 लाख लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। नशे जैसी समाजिक बुराई पर लगाम कसने के लिए उन्होंने उत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियां की चण्डीगढ़ में बैठक आयोजित करने के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही हिमालयन ईकॉलोजी के संरक्षण पर मंथन करने के लिए शिमला में हिमालयन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक सम्भव हो पाई।नरेन्द्र बरागटा ने ऊपरी शिमला में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री से एक ट्रॉमा सेन्टर खोलने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की आंकक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री को एक तलवार सौंप कर सम्मानित भी किया।इससे पहले महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया।इस अवसर पर संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष खुशी राम बालनाटाह, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, शिमला किन्नौर एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Share178SendTweet100
Previous Post

श्रीरेणुका मेला में आयोजित की जाएगी दो स्टार संध्याऐं ,प्रदेश व जिला के लोक कलाकारों को मिलेगे बेहतर अवसर

Next Post

पांगी क्षेत्र को हर मौसम कनेक्टिविटी के लिए केन्द्र से उठाएंगे चिनी सुरंग का मामला : मुख्यमंत्री

Next Post
पांगी क्षेत्र को हर मौसम कनेक्टिविटी के लिए केन्द्र से उठाएंगे चिनी सुरंग का मामला : मुख्यमंत्री

पांगी क्षेत्र को हर मौसम कनेक्टिविटी के लिए केन्द्र से उठाएंगे चिनी सुरंग का मामला : मुख्यमंत्री

हिमाचल में बस सफर महंगा, 24 फीसदी तक बढ़ा किराया, 6 रुपये होगा न्यूनतम किराया

गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन में चालकों के 15 पद हेतु आवेदन आमंत्रित

हिमाचल में बस सफर महंगा, 24 फीसदी तक बढ़ा किराया, 6 रुपये होगा न्यूनतम किराया

निगम और बोर्डों में हुई नेताओ की तैनाती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App