• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पांगी क्षेत्र को हर मौसम कनेक्टिविटी के लिए केन्द्र से उठाएंगे चिनी सुरंग का मामला : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
426
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

राज्य सरकार छः माह तक शेष विश्व से कटे रहने वाले पांगी क्षेत्र को हर मौसम सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए चिनी सुरंग के निर्माण का मामला केंद्र सरकार से उठाएगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं चंबा जिले के किलाड़ के पांगी में जिला स्तरीय फूलयात्रा उत्सव की अध्यक्षता करते हुए कही।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मन-किलाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए डीपीआर और सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि चिनी सुरंग के निर्माण के लिए डीपीआर को समग्र डीपीआर में शामिल किया जाएगा ताकि क्षेत्र हर मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा रह सके। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विशेष रूप से शीतकालीन मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए क्षेत्र में छोटे सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य उपचार सुविधा के लिए क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सक प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लाभ के लिए किलाड़ को चार अतिरिक्त एचआरटीसी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए डिग्री कॉलेज किलाड़ में प्रवक्ता को शीघ्र ही तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किलाड़ में लड़कियों के लिए एक अलग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला सुरल को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने और उदान मटोरी में पशु चिकित्सा औषद्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने मेला मैदान के विकास के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने उत्सव के आयोजन के लिए मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में संचार कनेक्टिविटी में सुधार के लिए मामला जियो और एयरटेल के अधिकारियों के साथ उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता उनकी दिल्ली यात्राओं के बारे में काफी हो-हल्ला कर रहे हैं। लेकिन अब इन लोगों के होंठों पर ताला लग गया है क्योंकि वर्तमान सरकार राज्य 9000करोड़ रूपए की केंद्रीय परियोजनाओं को मंजूर करवाने में सफल सफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य के लोगों के लिए विशेष प्यार और स्नेह है और राज्य के लोगों की विकास आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि घाटी में असमायिक बर्फबारी के कारण चम्बा के होली में सैंकड़ों छात्र फंस गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन सभी छात्रों को केंद्र सरकार की मदद से सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता को सौंपना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चंबा जिला का विकास सुनिश्चित करने के लिए इसका विशेष अनुदान और वित्तीय सहायता के लिए का चयन किया गया है।  इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ रुपये की लागत से किलाड़ में प्राकृतिक पार्क की आधारशिला रखी।

कृषि और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि कार्यालय संभालने के तुरंत बाद वर्तमान राज्य सरकार ने जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अग्रिम वेतन प्रदान किया जाता था, लेकिन पिछली सरकार ने इसे बंद कर दिया था। उन्होंने इस अग्रिम वेतन को फिर से बहाल करने तथा जनजातीय क्षेत्रों के लिए बजट बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शून्य लागत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरुप शर्मा ने कहा कि पांगी राज्य के सबसे कठिन क्षेत्रों में से है, जिसे विकास के मामले में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की प्रतिबद्धता के कारण किलाड़ जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा। उन्होंने सांसद निधि से किलाड़ अस्पताल के लिए एक सप्ताह के भीतर एक एम्बुलेंस की घोषणा की।

भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि पांगी के लोगों के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है कि आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ पांगी घाटी के पारंपरिक फूलयात्रा उत्सव में शामिल हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकास मांगों का भी विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और बिजली की समस्या को हल करने के लिए भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पांगी क्षेत्र में पर्यटन की अपार क्षमता है और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो जाने के बाद, यह साहसिक प्रेमियों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर सकता है।

किलाड़ पंचायत की प्रधान एवं फूलयात्रा उत्सव समन्वय समिति की अध्यक्ष सुनिता शर्मा ने पारंपरिक फूलयात्रा उत्सव में मुख्यमंत्री तथा अन्य विशिष्ट जनों का स्वागत किया। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। ‘बेटी है अनमोल’ पर नाटिका का मंचन भी किया गया। भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, पांगी के आवासीय आयुक्त सी.एल. शर्मा, करयाश पंचायत के प्रधान प्रकाश सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Share187SendTweet100
Previous Post

सचिवालय स्तर पर नरेन्द्र बरागटा करेंगे जन मंच कार्यक्रमों का समन्वय : मुख्यमंत्री

Next Post

गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन में चालकों के 15 पद हेतु आवेदन आमंत्रित

Next Post
हिमाचल में बस सफर महंगा, 24 फीसदी तक बढ़ा किराया, 6 रुपये होगा न्यूनतम किराया

गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन में चालकों के 15 पद हेतु आवेदन आमंत्रित

हिमाचल में बस सफर महंगा, 24 फीसदी तक बढ़ा किराया, 6 रुपये होगा न्यूनतम किराया

निगम और बोर्डों में हुई नेताओ की तैनाती

पांवटा साहिब : क्या धूमल गुट के होने के कारण सुखराम चौधरी के हो रही अनदेखी ,विधानसभा चुनावो के बाद  धूमल के लिए सीट छोड़ने कि कर दी थी घोषणा

पांवटा साहिब : क्या धूमल गुट के होने के कारण सुखराम चौधरी के हो रही अनदेखी ,विधानसभा चुनावो के बाद धूमल के लिए सीट छोड़ने कि कर दी थी घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App