Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पूर्व सरकार द्वेष व बदले की भावना से कार्य करती रही बोले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
424
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

(जसवीर सिंह हंस ) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर ज़िला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के नेता द्वारा मीडिया में जारी किए जा रहे वक्तव्यों पर दया आती है जिसमें वे वर्तमान  सरकार के मात्र 44 दिनों के कार्यकाल से बहुत अधिक अपेक्षा कर रहे हैं। यही प्रश्न स्वतंत्रता के बाद 50 वर्षों से शासन करने वाली कांग्रेस से पूछें तो वे इसका आज भी संतोषजनक जवाब नहीं पाते हैं। गत 50वर्षों के शासन में कांग्रेस ने देश के सभी लोगों के हितों को नजरअंदाज किया और जाति, क्षेत्रवाद और धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम किया है।

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक हिमाचल प्रदेश का सवाल है गत पांच वर्षों में हिमाचल सरकार बेसाखियों के सहारे चली है और इनकी राजनीति पूर्वाग्रहों से ग्रसित रही है। कांग्रेस के नेता इस दौरान कल्याण और विकासात्मक कार्यों को समय न देकर अधिकतर समय कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते रहे। उन्होंने कहा कि थके-हारे और सेवानिवृत लोग कांग्रेस की सरकार को चला रहे थे, जिनका विकास से कोई सरोकार नहीं था। यह सेवानिवृत अधिकारी ने अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए एक व्यक्ति की चापलुसी करते रहे और इसके सिवाए इन्होंने कुछ भी नहीं किया।

श्री ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस वर्तमान सरकार द्वारा दिए गए कुछ सेवाविस्तार पर होहल्ल कर रही है, परन्तु अपने कार्यकाल में उन्होंने हजारों लोगों को सेवाविस्तार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जन कल्याण को ध्यान में रखते हुए पटवारियों को सेवाविस्तार दिया है, ताकि लोगों को राजस्व संबंधी कागजात और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ये सेवाविस्तार अस्थाई है और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जैसे ही नया बैच आएगा उनकी तैनाती कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जल्दबाजी में गलत घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे स्थानों पर तहसील खोलने की घोषणा की थी, जहां कानूनगो सर्कल की आवश्यकता थी। उन्होंने वहां पर नए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय खोले जहां तहसीलें खोलने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि जहां उच्च या माध्यमिक पाठशालाओं की मांग की गई वहां सीधे तौर पर जमा दो स्कूल खोलने की घोषणा की। कांग्रेस के शासनकाल में इस तरह की घोषणाएं करके असमंजस्य की स्थिति पैदा हो गई थी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक नहीं थे और स्कूलों में पर्याप्त स्टॉफ और अध्यापक भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूल तो ऐसे थे जहां दो छात्रों के लिए पांच या अधिक अध्यापक थे। कांग्रेस के शासनकाल में मुख्यमंत्री के कार्यालय में किराए पर लिए गए सेवानिवृत अधिकारियों का शासन था। उन्होंने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि कांग्रेस हाल ही में हुए चुनावों में अपनी हार को नहीं पचा पा रही है और निराशा में गलत वक्तव्य प्रेस को जारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये दुखदायी है कि वर्ष 2011से कोई भी मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में नहीं आया और कांग्रेस ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कल्याण और विकास नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस की तरह बिना किसी बजट प्रावधान के कोई घोषणा, लोकार्पण व शिलान्यास नहीं करेगी।

उन्होंने प्रदेश में खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया के खातमे के लिए अपनी सरकार का संकल्प दोहराया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1515 गुड़िया हैल्पलाईन और शक्तिबटन एप्प शुरू करने के साथ-साथ होशियार सिंह हैल्पलाईन 1090 आरम्भ की गई है, ताकि प्रदेश में महिलाओं का कल्याण व सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार प्रदेश के लिए 46,500 करोड़ रुपये का वित्तीय घाटा छोड़कर गई है, फिर भी उन्हें यकीन है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस वित्तीय घाटे से उभरने के लिए प्रदेश की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने मान नाले पर 6.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 170 मीटर पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मंझियार-सेरा-पखरोल उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत् लोगों को वर्षभर विशेष रूप से ग्रीष्म ऋतु के दौरान सिंचाई सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 30 जल भण्डारन टैंकों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत् ब्यास नदी से पानी उठाया जाएगा तथा इस क्षेत्र के 24 गांव के लोगों की एक हजार हैक्टेयर क्षेत्र भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

 

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर के 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कांगू के 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। तत्पश्चात् उन्होंने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में दुग्गह नाला के ऊपर 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कांगू में 24 घण्टे इंडोर चिकित्सा सुविधा प्रदेन करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मान नाला के ऊपर हथोल में बथारन-कवालपाथर सम्पर्क मार्ग पर पुल के निर्माण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कूण खड्ड पर पुल बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटारन और चौरु में आगामी शैक्षणिक सत्र से विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने की भी घोषणा की, बशर्ते वे अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करती हों। उन्होंने शिमला-गलोड़ मार्ग पर राज्य पथ परिवहन निगम की बस को धनेटा तक चलाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भटारन-घलोन-मंझोली को समायोजित कर पटवारवृत घलोन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में विज्ञान की कक्षाएं पढ़ाने के लिए अतिरिक्त खण्ड के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की।

इससे पूर्व नादौन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का अमतर में पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल, लोकसभा सांसद श्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर के विधायक श्री नरेन्द्र ठाकुर, भोरजं की विधायक श्रीमती कमलेश कुमारी और अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के पश्चात् यह उनका हमीरपुर ज़िला का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल की पार्टी में एक महत्वपूर्ण भूमिका है और वह हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

 

Share185SendTweet100
Previous Post

सेल्समैन ने शराब के ठेकेदार को लगाया चूना , मामला दर्ज

Next Post

VIDEO : देव भूमि हिमाचल के बददी नालागढ़ बन रहा है नशे का गढ़

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

2 years ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

2 years ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

2 years ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

2 years ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

3 years ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

3 years ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

6 years ago
Load More
Next Post
VIDEO : देव भूमि हिमाचल के बददी नालागढ़ बन रहा है नशे का गढ़

VIDEO : देव भूमि हिमाचल के बददी नालागढ़ बन रहा है नशे का गढ़

नाहन में धूम धाम से निकली  भगवान शिव की बारात

नाहन में धूम धाम से निकली भगवान शिव की बारात

कृष्णा ठाकुर अंतरराष्ट्रीय लोक कला महापंजाब आवार्ड से सम्मानित

कृष्णा ठाकुर अंतरराष्ट्रीय लोक कला महापंजाब आवार्ड से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company