• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सरकार और लोगों के बीच कड़ी का काम करता है मीडिया : मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
405
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में समाज में जागरूता पैदा करने तथा सरकार को इनके बारे में लोगों की फीडबैक और प्रतिक्रिया देने में मीडिया एक प्रभावी और महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां गेयटी थियेटर में ‘प्रचंड हिमाचल’ साप्ताहिक समाचार के एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि संचार के वर्तमान युग में इलेक्ट्राफनिक व प्रिंट दोनों ही मीडिया की भूमिका कई गुणा बढ़ गई है। वे न केवल हमें नई खबरों से अवगत करवाते हैं बल्कि सरकार और जनमानस के मध्य सेतु का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा गया है, जबकि अन्य तीन न्यायपालिका, कार्यपालिका तथा विधानपालिका हैं।

You may also likePosts

फिर बरसी आफत, 4 जिलों में रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 24 घंटों में 6 की मौत

हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 3 जिले हाई अलर्ट पर- बादल फटने और बाढ़ आने की चेतावनी

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा ही मीडिया के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध कायम किए हैं और पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में प्रकाशित किए जा रहे साप्ताहिक पत्र- पत्रिकाओं के प्रति विचारशील है। उन्होंने अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के लिए ‘प्रचंड हिमाचल’ को बधाई दी और कहा कि समाचार पत्र ने उच्च व्यावसायिक आदर्शों को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र के सम्पादक की प्रतिबद्धता और समर्पण ने सुनिश्चित किया है कि प्रचंड हिमाचल ने अपने आपको राज्य की एक प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्रिका के रूप में स्थापित किया है।

श्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेताओं से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने समाचार पत्र के सम्पादक को इस कार्यक्रम का बड़े पैमाने व गरिमापूर्ण तरीके से आयोजन करने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रचंड हिमाचल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। इनमें प्रो. एम.सी. सक्सेना, डॉ. अश्वनी कुमार, के.आर. भारती, सुदर्शन वशिष्ठ, डॉ. मस्तराम शर्मा, कृष्ण भानू, रचना गुप्ता, शिशु शर्मा शांतल, डॉ. राजीव पठानिया, संजीव उपाध्याय, दिनेश कनोजिया, दीपक जोशी, अतुल कुमार, अजय शर्मा, सतीश गोयल, सुरेश गर्ग, नरेन्द्र पाल सोठा, केप्टन पी.सी. भण्डारी, राजेन्द्र नेगी, अजय धीमान, माधव राम, आचार्य महेन्द्र शर्मा, प्रेम मोहिनी गुप्ता, हरदयाल भारद्वाज, राकेश शर्मा, डॉ. विवेक चौहान तथा राजेन्द्र भट्ट शामिल हैं।

प्रचंड हिमाचल के सम्पादक अश्विनी वर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विशेषकर हिमाचल जैसे छोटे राज्य में छोटा समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है।

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार, हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा, नगर निगम शिमला के महापौर कुसुम सदरेट, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Share166SendTweet100
Previous Post

राजगढ़ में अल्टो गिरी 1 की मौत

Next Post

पंचायती राज विभाग में गठित होगी तकनीकी शाखा ,स्तरीय तकनीकी डिजाइन एवं गुणवत्ता नियंत्रण संस्थान की होगी स्थापना

Related Posts

फिर बरसी आफत, 4 जिलों में रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 24 घंटों में 6 की मौत
मुख्य ख़बरें

फिर बरसी आफत, 4 जिलों में रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 24 घंटों में 6 की मौत

14 hours ago
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 3 जिले हाई अलर्ट पर- बादल फटने और बाढ़ आने की चेतावनी

1 day ago
मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…
अपराध

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

2 days ago
नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा
अपराध

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

2 days ago
पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
अपराध

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

2 days ago
Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
ऊना

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

3 days ago
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़
मुख्य ख़बरें

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

3 days ago
ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी
अपराध

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

3 days ago
दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा
मुख्य ख़बरें

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

3 days ago
Load More
Next Post
टांडा अस्पताल में कांगड़ा की युवती की मौत की जांच के लिये समिति गठित

पंचायती राज विभाग में गठित होगी तकनीकी शाखा ,स्तरीय तकनीकी डिजाइन एवं गुणवत्ता नियंत्रण संस्थान की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री का प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं के संरक्षण पर बल

मुख्यमंत्री का प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं के संरक्षण पर बल

सिरमौर में1 अगस्त से 31 अगस्त, 2018 तक होगा स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन

सिरमौर में1 अगस्त से 31 अगस्त, 2018 तक होगा स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!