• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

बेशर्मी की हदें पार: हिमाचल में एक परिवार की तीन पढ़ियां निकली चिट्टा तस्कर, दादी भी करती थी डील

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत कांगड़ा जिला के नूरपुर उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दुकान की आड़ में तस्करी

थाना डमटाल पुलिस ने बुधवार को छन्नी गांव में एक महिला की परचून की दुकान पर छापा मारकर 22 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया।

जानकारी अनुसार, रीता देवी का परिवार लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त है और पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। जांच में खुलासा हुआ कि रीता देवी का बेटा मोहनलाल उर्फ काजू तीन बार हेरोइन तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

हेरोइन का धंधा

वर्ष 2017 में मोहनलाल पहली बार 1.53 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। फिर 2020 में उसके पास से पुलिस ने 123.04 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद मार्च 2025 में भी पुलिस ने उसे 10.45 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

You may also likePosts

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

हिमाचल पुलिस और शराब ठेका कर्मियों में मारपीट, जांच के लिए पहुंची टीम पर हमला, कारोबारी बोला- नशे में थी खाकी

विजिलेंस ने कानूनगो, पटवारी और सहायक को किया गिरफ्तार, जमीन म्यूटेशन के नाम पर 2 लाख रिश्वत मांगना पड़ा भारी

परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड यहीं खत्म नहीं होता। रीता देवी के पोते अभिषेक पर भी नशा तस्करी के गंभीर आरोप हैं। 2020 में वह अपने पिता मोहनलाल के साथ नशे के मामले में पकड़ा गया था। वर्ष 2023 में पुलिस ने अभिषेक से 1.100 किलोग्राम हेरोइन समेत 13 लाख 20 हजार रुपये कैश बरामद की थी- जो कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध धन बताया गया।

रंगे हाथों धरी महिला

थाना प्रभारी डमटाल ने बताया कि यह परिवार लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और रीता देवी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर उससे नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस लगातार तलाशी अभियान और गश्त बढ़ा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा है कि एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां नशे के व्यापार में शामिल रही हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

मंडी में पसरा मातम: सो रही महिला को सांप ने डसा…अस्पताल में तोड़ा दम

Next Post

Himachal: पहाड़ी से अचानक होने लगी पत्थरों की बरसात…चपेट में आई लड़की, हुई मौ*त

Next Post
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद

Himachal: पहाड़ी से अचानक होने लगी पत्थरों की बरसात...चपेट में आई लड़की, हुई मौ*त

शिमला में आफत की बारिश: कोटखाई के खलटू नाले में आई भयंकर बाढ़…मलबे में दबी गाड़ियां

शिमला में आफत की बारिश: कोटखाई के खलटू नाले में आई भयंकर बाढ़...मलबे में दबी गाड़ियां

हिमाचल के बाद अब यहां फटा बादल, 12 श्रद्धालुओं की गई जा*न; 25 लोग लापता; बेस कैंप तबाह

हिमाचल के बाद अब यहां फटा बादल, 12 श्रद्धालुओं की गई जा*न; 25 लोग लापता; बेस कैंप तबाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App