मुख्यमंत्री को सिरमौर जिले से संबंध रखने वाले स्वतंत्रता सैनानी ‘शेर जंग’ पर पुस्तक भेंट

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शक्ति एस.चन्देल द्वारा लिखित एवं सम्पादित पुस्तक ‘शेर जंग-द वारियर सन ऑफ इंडिया’ भेंट की गई।

पुस्तक में सिरमौर जिले से संबंध रखने वाले स्वतंत्रता सैनानी शेर जंग जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था, के जीवन का विस्तृत विवरण दिया गया है। वह शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव के सहयोगी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 14 वर्ष का कारावास काटा था। वह वर्ष 1928 से प्रजामंडल आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे।

मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उजागर करने में कारगर सिद्ध होते हैं।शक्ति एस. चन्देल ने मुख्यमंत्री से राज्य में शेर जंग स्मारक बनाने का आग्रह किया जो इस महान स्वतंत्रता सैनानी के लिए श्रद्धांजलि होगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!