ADVERTISEMENT

Shimla: हिमाचल की खूबसूरत और शांत वादियों को देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही यह बड़ी बात

Khabron wala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में आम लोगों की सुविधा के लिए जगह को विकसित किया जाएगा, ताकि उनको यहां पर प्रतिकूल मौसम में समय बिताने में किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति निवास में एट होम आयोजन के दौरान कहा कि मैं जमीन लेकर हिमाचल में रहना चाहती हूं। उनका मन यहां की खूबसूरत और शांत वादियों में अधिक समय बिताने का करता है। उन्होंने कहा कि वह अटल टनल रोहतांग के साथ मनाली जाना चाहती थीं, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। उनका मन में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए भी उत्सुकता थी, पर प्रतिकूल मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया।

राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष एट होम में शामिल हुए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित एट होम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिन्दु गुप्ता, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। राष्ट्रपति अब अपने कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 मई को सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) शिमला जाने के बाद वापस नई दिल्ली लौट जाएंगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों को छोड़ ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए हर वर्ष शिमला आते हैं। पिछले वर्ष ऑप्रेशन सिंदूर के चलते उनका शिमला आने का कार्यक्रम रद्द हो गया था। इस बार उनका प्रवास कार्यक्रम 5 दिन का है और वह शुक्रवार काे वापस लौट जाएंगी। उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस कारण यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से वैकल्पिक प्रबंध भी किए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!