• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नशा और नाश में ज्यादा अंतर नहीं- मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
422
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रैस क्लब शिमला द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला से स्कूली बच्चों की एक नशा निवारण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मुख्यमंत्री ने नशा निवारण में बच्चों के योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे नशा निवारण अभियान को नई ताकत दे सकते हैं क्योंकि ऐसे अभियानों में उनका रोल हमेशा अहम् रहता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि बच्चे न कहें, तो नशे पर नकेल कसी जा सकती है। बच्चों को सामाजिक दायित्व का पाठ सिर्फ क्लास रूम में ही नहीं पढ़ाया जा सकता है, बल्कि ऐसे आयोजनों में शामिल होकर वह समाज के बीच संदेश वाहक का काम करते हैं।  इस अभियान की सफलता के लिए जिद्द के साथ काम करने की आवश्यकता है और कामयाबी तभी संभव है जब इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा आज हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और समस्त विश्व के सामने चिंता का विषय बन गया है। सरकार अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। नशा तस्करी को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं, अगर जरूरत महसूस हुई तो कानून को और कड़ा किया जाएगा। लेकिन सिर्फ कानून बनाने से ही समस्या का समाधान होने वाला नहीं है। सबसे पहले लोगों को इस सामाजिक बुराई के प्रति सचेत करने के लिए जागरूक करना बेहद आवश्यक है। सरकार की नीतियों के सकारात्मक परिणाम तब तक सामने नहीं आ सकते, जब तक लोग उन्हें स्वीकार न करें। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार परिणामों की परवाह किए बगैर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सामाजिक दायित्वों का बोध बचपन से ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में हर सामाजिक बुराई से लड़ने की क्षमता है। नशा नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि सामाजिक बुराईयों से लड़ने में अपने दायित्व का निर्वहन इस प्रकार से करें कि परिणाम सामने आएं। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी अभियान लोगों की सक्रिय सहभागिता के बगैर पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने बच्चों से नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं भी नशे से दूर रहे और सेवन करने वाले अपने सगे-संबन्धियों व दोस्तों को भी रोकने के लिए प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक क्षेत्र में प्रैस क्लब के कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि प्रैस क्लब समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिनका सामाजिक सरोकार है।  नशा निवारण, स्वच्छता, रक्तदान शिविर व खेल कूद जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारा नैतिक दायित्व बन जाता है कि आने वाली पीढ़ी के लिए खतरे को रोकने में हम अपना योगदान दें। स्वच्छता अभियान में भी प्रैस क्लब ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जो आने वाले समय में भी जारी रहेगा।इससे पहले प्रैस क्लब शिमला के महासचिव अनिल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रैस क्लब कई जागरूकता अभियानों से जुड़ा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
प्रैस क्लब की सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार अर्चना फुल ने मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।इस कार्यक्रम में मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहाकार रोहित सावल, शिमला नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, भी मौजूद रहे।
Share183SendTweet100
Previous Post

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में रखी क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के डीएनए खण्ड की आधारशिला

Next Post

विडियो : पांवटा साहिब में भाजपा के दबंगो ने हमला कर पीट-पीटकर युवकों को किया घायल, ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कि धमकी के बाद मामले दर्ज

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

2 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

2 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

2 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

2 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

2 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

2 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

3 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

3 weeks ago
Load More
Next Post
विडियो : पांवटा साहिब में  भाजपा के दबंगो ने हमला कर पीट-पीटकर युवकों को किया घायल,  ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कि धमकी के बाद मामले दर्ज

विडियो : पांवटा साहिब में भाजपा के दबंगो ने हमला कर पीट-पीटकर युवकों को किया घायल, ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कि धमकी के बाद मामले दर्ज

प्रदेश में आवश्यकतानुसार पैट्रोल पंप स्थापित करे आईओसी – महेंद्र सिंह ठाकुर

प्रदेश में आवश्यकतानुसार पैट्रोल पंप स्थापित करे आईओसी - महेंद्र सिंह ठाकुर

नियमित दंत चिकित्सक भर्ती करने पर फैसला जल्दः मुख्यमंत्री

नियमित दंत चिकित्सक भर्ती करने पर फैसला जल्दः मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!