• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

शुगर मिल से निकले शीरा ब्यास दरिया में मिलने से हजारों मछलियां की मौत।

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
421
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( अनिलछांगू ) हिमाचल के साथ लगते व हिमाचल के जिला कांगडा के निचले ईलाके से पौंगवांध से पंजाव कीड़ी अफगाना स्थित चड्ढा शुगर मिल से निकला शीरा ब्यास दरिया में मिलने से हजारों मछलियां मर गईं। वहीं, जंडियाला गुरु के चिट्‌टा शेर इलाके में 30 गायों की मौत हो गई।

प्रशासन ने 8 जिलों में अलर्ट जारी कर मछली न खाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि चड्ढा शुगर मिल को पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने सील कर दिया है। गुरुवार को शीरा दरिया में मिल गया। इससे गुरुवार सुबह हजारों मछलियां मारी गईं। पर्यावरण मंत्री ओपी सोनी ने जांच होने तक मिल को बंद करवा दिया है।

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

ब्यास दरिया हरिके में सतलुज से मिलता है। ये पानी राजस्थान फीडर और फिरोजपुर फीडर को जाता है।
अमृतसर के डीसी कमलदीप सिंह के अनुसार शीरा की मात्रा ज्यादा होने से पानी में ऑक्सीजन कम हो गई। यह जहरीला कैमीकल नहीं है। दम घुटने से मछलियों की मौत हुई है। वहीं, अभी तक न कोई मरी हुई और न ही कोई जिंदा डाल्फिन मिली है।

गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में इसका असर देखने को मिल सकता है। अधिकारियों ने लोगों से पानी इस्तेमाल न करने तथा मछलियां भी न खाने की अपील की है। इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने आदेश दिए हैं कि जांच होने तक मिल बंद रहेगी। पौंग डैम से 1000 क्यूसिक और पानी छोड़ा गया है ताकि शीरे का असर कम हो सके। इसके साथ ही कहा गया है कि इस पानी से पशुओं को भी न नहलाएं। बता दें कि ब्यास में मछलियों की कई प्रजातियां जैसे डगरा, गौद, सोल, मल्ली, संगाड़ा पाई जाती हैं।

मरने वाली मछलियों में सबसे अधिक संख्या इन्हीं प्रजातियों की है। ब्यास दरिया में डॉल्फिन-घड़ियाल को लेकर चिंताब्यास दरिया में इंडस रीवर प्रजाति की डॉल्फिन भी हैं। 3 से 6 मई तक किए गए सर्वे में इनकी संख्या 12 से ज्यादा पाई गई थी। वर्ल्ड वाइड फंड फार नेचर इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) के सहयोग से वन एवं जीव सुरक्षा विभाग के विशेषज्ञों ने 185 किलोमीटर स्ट्रेच में तलवाड़ा हेडवर्क्स से हरिके नोज तक यह सर्वे किया था।

पानी में शीरा मिलने से इन डॉल्फिन को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, गुरुवार शाम तक इसकी जांच जारी थी। फॉरेस्ट विभाग का कहना है कि फिलहाल उन्हें कोई मरी हुई डॉल्फिन नहीं मिली। हालांकि जिंदा डॉल्फिन भी नजर न आने से अधिकारी चिंतित हैं। कुछ महीने पहले दरिया में 47 घड़ियाल भी छोड़े गए थे। किसी घड़ियाल के मरने की भी कोई जानकारी नहीं है।

Share182SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : जमीनी विवाद के चलते मारपीट आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Next Post

नेशनल अवार्डी फोक सिंगर का नाम बंजार मेले की लिस्ट से गायब

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

2 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

2 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

2 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

2 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

2 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

2 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

3 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

3 weeks ago
Load More
Next Post
नेशनल अवार्डी फोक सिंगर का नाम बंजार मेले की लिस्ट से गायब

नेशनल अवार्डी फोक सिंगर का नाम बंजार मेले की लिस्ट से गायब

दर्दनाक हत्याकांड का शिकार हुई  आंचल ठाकुर को अश्रुपूर्ण विदाई

दर्दनाक हत्याकांड का शिकार हुई आंचल ठाकुर को अश्रुपूर्ण विदाई

पेयजल व सिचांई सुविधाओं के लिये 2572 करोड़ का प्रावधान : मुख्यमंत्री

पेयजल व सिचांई सुविधाओं के लिये 2572 करोड़ का प्रावधान : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!