Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने की अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
421
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

(जसवीर सिंह हंस ) राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने आज मंडी में सप्ताह भर चले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम हिमाचल के लोग देव संस्कृति के उच्च मूल्यों का सम्मान करते हैं क्योंकि यह राज्य की उन्नति में मदद करते हैं।आचार्य देवव्रत ने कहा कि ‘भगवान शिव मानवता के कल्याण के प्रतीक हैं और भगवान शिव के नाम पर हर वर्ष मनाया जाने वाला यह महोत्सव मानवता में हमारा विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें देव संस्कृति के नाम पर बुराईयों तथा गलत परम्पराओं को नहीं अपनाना चाहिए।

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि भगवान शिव का त्यौहार है और उन्होंने ही पहली बार योग को मानवता के लिए प्रचारित किया था। उन्होंने कहा कि त्रिशूल समाज में बुरे तत्वों के विनाश का प्रतीक है। उन्होंने विश्व के कल्याण का संदेश दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश तथाकथित कुछ धार्मिक लोग इसको अन्यथा परिभाषित करते हैं। राज्यपाल निचिंता जाहिर की कि इस तरह के लोग अपने हितों के लिए हमारे महान आध्यात्मिक विचारकों को और तरह से लेते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले और त्यौहार अपने आप में अनूठे हैं और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों के दौरान रिति-रिवाजों के समृद्ध रंगों को खुशहाली के लिए संरक्षित करना चाहिए, क्योंकि इनसे हमारी पहचान एक महान राज्य एवं राष्ट्र के रूप में होती है।

राज्यपाल ने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ निःस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सहायता करने में मददगार होते हैं और हमें इनमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज से सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से समृद्ध संस्कृति का सम्मान करने तथा इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, आधुनिकता तथा हमारी बेजोड़ संस्कृति की रीढ़ हमारी पुरानी परम्पराओं के बीच सौहार्द स्थापित करने की आवश्यकता है।इससे पूर्व, आचार्य देवव्रत ने माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलेब शोभा यात्रा में भी भाग लिया। वह ‘भोज’ में भी शामिल हुए। राज्यपाल ने विभिन्न विभागों तथा संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का दौरा किया और प्रदर्शित किए गए उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई।

मण्डी के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष श्री ऋग्वेद ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया और उत्सव के पिछले सात दिनों के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित भी किया। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री श्री अनिल शर्मा, सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा, विधायक सर्वश्री कर्नल इन्द्र सिंह और जवाहर ठाकुर, नगर परिषद मण्डी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share182SendTweet100
Previous Post

हिमाचल प्रदेश की वर्ष 2018-19 के लिए 6300 करोड़ रुपये आकार की वार्षिक योजना स्वीकृत

Next Post

कालाअंब में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

2 years ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

2 years ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

2 years ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

2 years ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

3 years ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

3 years ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

6 years ago
Load More
Next Post
शिलाई में घर में अकेली युवती छेड़छाड, फिर बंधक बना घर से उडाई नकदी

कालाअंब में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

कालाअंब में बने अंर्तराजीय बैरियर  को रात को  ट्रक ने तोडा

कालाअंब में हुए हादसे में घायल 24 साल के युवक की पीजीआई में मौत

पांवटा साहिब :  नेशनल हाईवे पर लगे डिवाडर बने हादसों का कारण , ट्रेक्टर की टक्कर में टला बड़ा हादसा

पांवटा साहिब : नेशनल हाईवे पर लगे डिवाडर बने हादसों का कारण , ट्रेक्टर की टक्कर में टला बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!