Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

शून्य लागत प्राकृतिक खेती किसानों के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प : राज्यपाल

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
410
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस ) राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसान समुदाय से अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए खेतों में सरल एवं लाभदायक तकनीक ‘शून्य लागत प्राकृतिक खेती’ अपनाने की अपील की। राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित जैविक किसान मण्डी कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा परिपेक्ष में रासायनिक कृषि तथा जैविक कृषि की पुरानी प्रथा व्यवहार्य नहीं है। जहां तक रासायनिक खेती का सम्बन्ध है, इसके उत्पाद नुकसानदायी एवं ज़हरीले होने के साथ-साथ काफी महंगे भी हैं। इसी प्रकार, जैविक कृषि में उत्पादन लागत काफी अधिक है और यह प्रणाली मिट्टी से आवश्यक पोषक तत्वों को सोख लेती है। इसलिए, शून्य लागत कृषि सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

उन्होंने कहा कि आजकल लगभग प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है और बड़ी मात्रा में दवाईयों का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम देश की प्राचीन कृषि व्यवस्था को अपनाते और विकसित करते हैं तो इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

राज्यपाल ने कहा कि प्रथम तीन वर्षों के दौरान जैविक कृषि का उत्पादन कम होने के कारण गरीब किसानों को इस नुकसान को सहन करना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि आजकल जैविक उत्पादों के नाम पर बड़े-बड़े कारखाने स्थापित किए गए हैं और महंगे कृषि उत्पादों को तैयार किया जा रहा है, जिसके चलते किसान प्रत्येक फसल के लिये कर्ज ले रहे हैं।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि ‘हम रासायनिक कृषि के चलन से भोजन के साथ धीमा ज़हर ग्रहण कर रहे हैं। हमने जल, वायु तथा प्रत्येक वस्तु को ज़हरीला बना दिया है।’ उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार मिट्टी में कार्बन की मात्रा 0.3 स्तर तक पहुंच चुकी है और यदि यह स्थिति जारी रहती है, हम भावी पीढ़ी को केवल बंजर भूमि ही दे पाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि शून्य लागत प्राकृतिक कृषि किसानों को बचाने तथा उनकी आय को दोगुना करने का एक मात्र उपाय है। इस प्रणाली के अन्तर्गत किसानों को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता, बल्कि बंजर भूमि को फिर से जीवंत बनाना, जल का कम से कम उपयोग, स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित उत्पादन व सुरक्षित पर्यावरण जैसे अनेक फायदे हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए भारतीय नस्ल की गाय पालने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।इसके पश्चात, राज्यपाल ने एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान परिसर में जैविक किसान मण्डी का उद्घाटन भी किया।

हि.प्र. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजिन्द्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि हमने लगभग 20 प्रतिशत पीने का पानी तथा 26 प्रतिशत जीव व वनस्पति को खो दिया है और यह सब गलत तरीकों को अपनाने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने विकास को पश्चिमी देशों के साथ जोड़ा है, जो इन सभी समस्याओं का कारण है। उन्होंने राज्यपाल का प्राकृतिक कृषि तथा जल संरक्षण से जुड़े पावन मिशन की शुरूआत के लिए धन्यवाद किया।

राष्ट्रीय तकनीकी अध्यापक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चण्डीगढ़ के ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख प्रो. उपेन्द्र नाथ रॉय ने जैविक किसान मण्डी के बारे में जानकारी दी और कहा कि इन मण्डियों के माध्यम से किसानों तथा उपभोक्ताओं के बीच सीधा सम्पर्क बनाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने खाद्यान प्रशिक्षण प्रयोगशाला चण्डीगढ़ के आधुनिकीकरण का सुझाव दिया ताकि रासायनिक पदार्थो के उपयोग को रोका जा सके। उन्होंने किसानों तथा आम जनता के कल्याण के लिए संस्थान की पहल पर भी प्रकाश डाला।एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. अरविन्द कुमार भट्ट ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की जानकारी दी।उत्तराखण्ड के जाने-माने पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें।पंजाब, उत्तराखण्ड तथा हिमाचल के किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे में अपने अनुभव सांझा किए।

Share171SendTweet100
Previous Post

जोरावर सिंह का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Next Post

नलवाडी मेला कुश्ती प्रतियोगिता में 900 पहलावानों ने लिया हिस्सा

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

2 years ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

2 years ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

2 years ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

2 years ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

3 years ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

3 years ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

6 years ago
Load More
Next Post
नलवाडी मेला  कुश्ती प्रतियोगिता में 900  पहलावानों ने लिया हिस्सा

नलवाडी मेला कुश्ती प्रतियोगिता में 900 पहलावानों ने लिया हिस्सा

पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

बददी में पत्रकार की पिटाई मामले की शीघ्र होगी जांच…गोविंद सिंह ठाकुर

बददी में पत्रकार की पिटाई मामले की शीघ्र होगी जांच...गोविंद सिंह ठाकुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!