Khabron wala
प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा (एचपीएस) के 54 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा और सीआईडी सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। डॉ. शिव कुमार को एसपी सीएम सुरक्षा से स्थानांतरित कर एसपी सुरक्षा एवं गुप्तचर शिमला लगाया गया है। वहीं, भूपिंद्र सिंह नेगी को एसपी सुरक्षा सीआईडी शिमला और कमांडेंट पहली बटालियन जुन्गा के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर कमांडेंट पहली प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जुन्गा की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला आदेशों के तहत मनमोहन सिंह को एएसपी कुल्लू, शिव राम चौधरी को एएसपी चौथी बटालियन जंगलबेरी, प्रवीण धीमान को एएसपी सीआईडी मंडी, नरेंद्र कुमार को एएसपी सिरमौर और राज कुमार को एएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है।
अजय कुमार को एएसपी ऊना, राजिंदर कुमार को एएसपी दूसरी आईआरबी सकोह, सुरिंदर कुमार को एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू, संजीव कुमार-1 को एएसपी कांगड़ा, रमेश शर्मा को एएसपी सोलन और योगेश रोल्टा को एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला लगाया गया है।
संजीव कुमार-2 को एएसपी विजिलेंस चंबा, बीर बहादुर को एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी और संतोष कुमार शर्मा को एएसपी सीआईडी शिमला की जिम्मेदारी दी गई है।
कुलदीप कुमार को एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा, प्रताप सिंह को एएसपी बिलासपुर, मनोहर लाल को एएसपी चौथी आईआरबी जंगलबेरी तथा विकास कुमार धीमान को एएसपी हिमाचल प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान कांगड़ा लगाया गया है।
हेमंत कुमार को कमांडेंट होम गार्ड्स कुल्लू, खजाना राम को एएसपी एसडीआरएफ मंडी और राम प्रसाद को एएसपी कांगड़ा लगाया गया है। लालमन को एएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी, तेजिंदर कुमार को डीएसपी जवाली, अमर सिंह को डीएसपी क्राइम सीआईडी शिमला और मनोज कुमार-2 को डीएसपी मुख्यालय कुल्लू लगाया गया है।
डीएसपी स्तर पर भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। नितिन चौहान को डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर से डीएसपी सुंदरनगर लगाया गया है। रश्मि शर्मा को डीएसपी मुख्यालय लाहुल-स्पीति से डीएसपी नादौन, रीता देवी को डीएसपी तीसरी आईआरबी पंडोह से स्टाफ ऑफिसर आईजी कार्यालय सेंट्रल रेंज मंडी तथा विक्रांत बॉसरा को डीएसपी श्री नैना देवी जी से डीएसपी मनाली लगाया गया है।
राजेश कुमार को डीएसपी मुख्यालय कुल्लू से डीएसपी कांगड़ा, विजय कुमार को डीएसपी मुख्यालय शिमला से डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह तथा भरत भूषण को डीएसपी सुंदरनगर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय लगाया गया है।
निशा कुमारी को डीएसपी लीव रिजर्व धर्मशाला से डीएसपी मुख्यालय केलांग तथा हरीश कुमार-I को डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर से डीएसपी बड़सर लगाया गया है।
सिरमौर में भी बदली अधिकारियों की तैनाती
सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी ठियोग से डीएसपी मुख्यालय सिरमौर लगाया गया है। रमाकांत ठाकुर को डीएसपी पीएस मुख्यालय सिरमौर से डीएसपी श्री नयना देवी जी की जिम्मेदारी दी गई है। मंगत राम को डीएसपी संगड़ाह लगाया गया है।
अजय ठाकुर को डीएसपी मुख्यालय ऊना से डीएसपी विजिलेंस मुख्यालय शिमला, शेर सिंह को डीएसपी बंजार से डीएसपी डाडासीबा और विक्रम चौहान को डीएसपी इंटेलिजेंस शिमला से डीएसपी मुख्यालय शिमला लगाया गया है।
अन्य डीएसपी अधिकारियों के भी तबादले
डॉ. प्रतिभा चौहान को डीएसपी लीव रिजर्व पीएचक्यू शिमला, संजय शर्मा को डीएसपी ज्वालामुखी के साथ डीएसपी देहरा का अतिरिक्त प्रभार और अनिल कुमार-4 को डीएसपी विजिलेंस बद्दी लगाया गया है।
वरुण पटियाल को डीएसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं हमीरपुर से डीएसपी भावानगर तथा राज कुमार को डीएसपी भावानगर से डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर लगाया गया है।
गौरी दत्त को डीएसपी ठियोग, अजय भारद्वाज को डीएसपी काजा से डीएसपी मुख्यालय सोलन, राज कुमार को डीएसपी डाडासीबा से डीएसपी बंजार, लखवीर सिंह को डीएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी लगाया गया है।
क्षमा दत्त को डीएसपी मनाली से डीएसपी पहली आईआरबी बनगढ़, वीरी सिंह को डीएसपी जवाली से डीएसपी काजा और हेम राज को डीएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू से डीएसपी मुख्यालय ऊना लगाया गया है।
इस बड़े फेरबदल से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा, सीआईडी, विजिलेंस, साइबर क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ-साथ जिलों और बटालियनों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।











