सोलन : गोली लगने से व्यक्ति की मौत , आरोपी गिरफ्तार |

(अभिजोत सिंह } सोलन के परवाणु के स्थान लगती ग्राम पंचायत बनासर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को बनासर पंचायत  के टकरोटा गांव में कविराम की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय कविराम अपने खेत में काम कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक मंजोल निवासी रोशन लाल ने पागल कुत्ते को मारने के लिए गोली चलाई। इसी बीच गोली सीधे कविराम के सिर में लगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ मनमोहन सिंह भी मोके पर पहुच गए है।  एसएचओ परवाणु मीनाक्षी शर्मा से  बात की गईतो उन्होंने बताया कि मंझोल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और जिस व्यक्ति ने गोली चलाई उसने थाने में स्वयं आत्मसंर्पण कर दिया है।

You may also likePosts

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!