• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
6 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समाज के सभी वर्गों को अपने जीवन की संस्कृति के रूप में सड़क सुरक्षा को अपनाने और इसे एक जन अभियान बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अवसर पर आज यहां परिवहन विभाग द्वारा आयोजित मैराथन रैली के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बोल रहे थे।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत इस दिशा में एक बड़ी पहल है। प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर सड़कों, क्रैश बैरियरों, बेहतर प्रशिक्षित ड्राइवरों और मकैनिकली फिट वाहनों का प्रावधान करने जा रही है।

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग में एक सड़क सुरक्षा सैल भी गठित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पहाड़ी राज्य होने के नाते, राज्य में गम्भीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और मैदानी क्षेत्रों की तुलना में मरने वालों की संख्या भी आमतौर पर अधिक है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पिछले तीन वर्षों के दौरान, राज्य में 9377 सड़क दुर्घटनाओं में 3500 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 16,593 लोग घायल हुए हैं।उन्होंने कहा कि हालांकि हम सभी यातायात नियमों और प्रावधानों से अच्छी तरह से परिचित हैं, लेकिन आमतौर पर लापरवाही के कारण लोग अक्सर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। लोगों को यह महसूस करना होगा कि ये नियम उनकी सुरक्षा के लिए हैं और उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ इनका पालन करना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से साबित हुआ है कि शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण सड़कों पर दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या हमेशा अधिक होती है। सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में लापरवाही से और शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, वाहन चलाते समय संगीत सुनना और यातायात नियमों की अनदेखी करना शामिल हैं।उन्होंने अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए इस अभियान में युवा मंडलों, महिला मंडलों, नेहरू युवा केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों और छात्रों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों को लागू करने में सहयोग करने की भी अपील की। 

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए परिवहन विभाग और मैराथन के विजेताओं को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सड़क सुरक्षा पर फेसबुक पेज और कुमार साहिल द्वारा सड़क सुरक्षा पर लिखित गाने को भी लॉंच किया।इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने सड़क सुरक्षा पर एक नाटक प्रस्तुत किया।आयुक्त एवं निदेशक, परिवहन कैप्टन जे.एम. पठानिया ने राज्य में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्रिमण्डल के सदस्य  सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, विपिन परमार तथा गोविंद ठाकुर, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, विधायकगण तथा पार्षद भी उपस्थित थे। 

Share160SendTweet100
Previous Post

सिरमौर की बेटी निकिता बनी न्यूज एंकर दिल्ली में एक न्यूज चैनल मे मिली नौकरी

Next Post

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सम्पन्न ,मुख्यमंत्री ने लिया शोभा यात्रा में भाग

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

3 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

3 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

3 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

3 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

3 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

3 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

4 weeks ago
Load More
Next Post
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सम्पन्न ,मुख्यमंत्री ने लिया शोभा यात्रा में भाग

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सम्पन्न ,मुख्यमंत्री ने लिया शोभा यात्रा में भाग

डॉ. वाई.एस. परमार की 113वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

डॉ. वाई.एस. परमार की 113वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

शिमला : भाजपा के मंत्रियों के साथ भाजपा के पाँवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने भी पूरी की नींद

शिमला : भाजपा के मंत्रियों के साथ भाजपा के पाँवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने भी पूरी की नींद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!