• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राज्य में 10 ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
411
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

विश्व पर्यावरण दिवस हमारे दैनिक जीवन में पर्यावरण की रक्षा करने तथा प्लास्टिक के उपयोग की गम्भीरता का एहसास करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने के लिये एक आह्वान है। मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने यह बात आज मण्डी जिले के राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय सुन्दरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस-2018 के अवसर पर के लिए आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटैक्निक सुन्दरनगर में 1.50 करोड़ रुपये के अतिथि गृह तथा 5.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मकैनिकल इंजीनियरिंग खण्ड भवन की आधारशिलाएं रखीं।उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति कुछ करने के लिए ‘लोगों का दिन’ है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस महज़ एक औपचारिक अवसर नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे कुछ न कुछ ठोस परिणाम सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुददों में से है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्हेंने कहा कि स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए जागरूकता अभियान के कारण एक जन आन्दोलन बन चुका है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 67.5 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन है, लेकिन अभी भी प्रभावी पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी कुछ करने की आवश्यकता है।
 जय राम ठाकुर ने लोगों का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न कार्यक्रमों व नीतियों को लागू करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक ने हमारे जल स्त्रोतों को बूरी तरह से प्रदूषित किया है। इससे जल में रहने वाले जीव-जन्तुओं के जीवन को भी नुक्सान पहुंचा है और मानव जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है, जो पर्यावरण संस्थाओं को इस वर्ष मुख्य चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां प्लास्टिक के बैगों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को प्लास्टिक के बैग के स्थान पर जूट अथवा कागज के बने थैलों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि शिमला में पानी की समस्या प्रदूषण तथा कैचमेंट क्षेत्र व शिमला को पेयजल आपूर्ति करने वाली नदियों और जल स्त्रोतों में पानी की कमी के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नर्सरियों में प्रदूषण को कम करने वाले पेड़ पौधें उगाए जाएंगे ताकि इन्हें लोगों को पौधरोपण के लिए वितरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्योग विभाग को चिलारू का उचित उपयोग के लिए ईकाइ स्थापित करने की परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वर्दी योजना के अन्तर्गत प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को बन्द करने के लिए चरणबद्ध ढंग से सरकारी स्कूल के प्रत्येक विद्यार्थी को स्टील की बोतल प्रदान की जाएगी।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने के लिए अभिभावकों से प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर अपने बच्चों को स्टील की बोतलें खरीदने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में थर्मोकोल की प्लेटों तथा ग्लासों पर प्रतिबन्ध लगाया जाएगा, क्योंकि ये प्रदूषण के मुख्य कारणों में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सार्वजनिक सभाओं के दौरान एक लीटर क्षमता से कम की पानी की प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबन्ध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कचरे के वैज्ञानिक प्रबन्धन के लिए राज्य के विभिन्न भागों में 10 ठोस कचरा प्रबन्धन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर तथा घुमारवीं शहरों के लिए पॉलिथीन शैडर मशीन प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बद्दी, नालागढ़, परवाणु, कालाअम्ब, पांवटा साहिब, सुन्दरनगर, डमटाल तथा ऊना में 5 जून से पहली जुलाई, 2018 तक पौधरोपण पर विशेष बल दिया जाएगा, क्योंकि ये शहर राज्य के सर्वाधिक प्रदूषित शहर हैं।
उन्होंने परिसर में पौधे का रोपण किया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उदघाटन किया। उन्होंने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रकाशन को भी जारी किया। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर प्रचार पोस्टर भी जारी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले शिक्षण संस्थानों के उत्कृष्ट इको क्लबों को पुरस्कार भी प्रदान किए।सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करने के लिए शपथ लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जनमंच कार्यक्रम आम जनमानस के लिए अपनी शिकायतों का निवारण करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जो क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देगा।
सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र विकास के मामले में नए मील के पत्थर स्थापित होने का गवाह बनेगा। उन्होंने राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुन्दरनगर में अथिति गृह तथा मकैनिकल इंजीनियरिंग खण्ड भवन के निर्माण की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष तरूण कपूर ने कहा कि प्रदेश अपार पर्यटन क्षमता के जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां का स्वास्थ्यवर्धक पर्यावरण सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का कम से कम नुक्सान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को कम से कम नुक्सान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रबन्धन किया जाना आवश्यक है।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. आर.के. प्रूथी ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आज ‘पापा’ का शुभारम्भ किया गया।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मण्डी के उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के निदेशक डी.सी.राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.
Share172SendTweet100
Previous Post

शिलाई : मई माह में जन्मी आठ कन्याओं को जनमंच कार्यक्रम में किया सम्मानित

Next Post

शाटाधार को ईका-पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगाः जय राम ठाकुर

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

2 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

2 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

2 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

2 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

2 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

3 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

3 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

3 weeks ago
Load More
Next Post
शाटाधार को ईका-पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगाः जय राम ठाकुर

शाटाधार को ईका-पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगाः जय राम ठाकुर

दिव्यांगता की बेड़ियां नहीं जकड़ सकती सफलता के कदम , मेहनत कर अर्जुन सिंह ने पेश की मिसाल

दिव्यांगता की बेड़ियां नहीं जकड़ सकती सफलता के कदम , मेहनत कर अर्जुन सिंह ने पेश की मिसाल

मणिकर्ण में 7 किलो चरस संग तस्कर गिरफ्तार

मणिकर्ण में 7 किलो चरस संग तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company