सरकार ने बदले 6 HAS अधिकारी, 2 IAS सहित 3 को दी ये जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार ने देर शाम 6 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए तथा 2 आई.ए.एस. अधिकारियों सहित 3 को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। तबदील किए गए एच.ए.एस. अधिकारियों में एडीशनल रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी धर्मशाला शुभकर्ण सिंह को ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा, एल.ए.ओ. चमेरा प्रोजैक्ट विजय कुमार को एडीशनल कमिश्नर नगर निगम धर्मशाला लगाया है।

उनके पास सी.एम.डी. धर्मशाला स्मार्ट सिटी व सी.ई.ओ. धर्मशाला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। एडीशनल कमिश्नर धर्मशाला नगर निगम सतीश कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू लगाया गया है, जो इस पद से भाग चंद नेगी को भारमुक्त करेंगे। आर.टी.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला संदीप सूद को आर.टी.ओ. कुल्लू, आर.टी.ओ. कुल्लू राज कृष्ण को एडीशनल को-ऑप्रेटिव सोसायटी धर्मशाला तथा ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा अनिल कुमार भारद्वाज को आर.टी.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला में तैनाती दी है।

इसके अलावा आई.ए.एस. अधिकारी एवं विशेष सचिव ऊर्जा डा. अजय कुमार शर्मा को सी.ई.ओ. हिमऊर्जा, सी.ई.ओ. बी.बी.एन.डी.ए. एवं आई.ए.एस. अधिकारी आदित्य नेगी को ए.सी.ई.ओ. बी.बी.एन.डी.ए. का अतिरिक्त दायित्व दिया है, जो इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी से एच.ए.एस. अधिकारी राजीव कुमार को भारमुक्त करेंगे। इसी तरह एस.डी.एम. पालमपुर बलवान चंद को एस.डी.एम. धीरा जिला कांगड़ा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!