ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : “द स्कॉलर्स होम” स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं वार्षिकोत्सव

“द स्कॉलर्स होम” स्कूल के प्रांगण में 71वां गणतंत्र दिवस  मनाया गया | इस अवसर पर कक्षा प्री- नर्सरी से पांचवी तक के  बच्चों का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया | इस अवसर पर कक्षा तीसरी के बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी उपस्थित थे | कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथि श्री देवीदयाल गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण करके की गई तथा उपस्थित सदस्यों से अपने विचार भी सांझा किए | सरस्वती वंदना के पश्चात कक्षा के.जी. के बच्चों ने ‘वी वेलकम टुगेदर……… वी आर फैमिली………. वाका -वाका……. इफ यू आर हैप्पी’ आदि गीतों पर नृत्य करके उपस्थित सभी सदस्यों को से हर्ष से भर दिया |

“द स्कॉलर्स होम, जूनियर्स” के कक्षा केजी के बच्चों ने भी भाग लिया | इस अवसर पर “द स्कॉलर्स होम,जूनियर्स” की मुख्याध्यापिका श्रीमती प्रिया  जिंदल भी उपस्थित थीं | तत्पश्चात स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने अपने विचार प्रस्तुत किए|”द स्कॉलर्स होम” तथा “द स्कॉलर्स होम,जूनियर्स” के प्री नर्सरी तथा नर्सरी के बच्चों ने ‘लेट्स-स्टार्ट जंप….., शेक इट – शेक इट….., आई एम सो हैप्पी….., व्हील्स ऑन द बस…….’ के माध्यम से सीखी गई नृत्य कलाओं को प्रदर्शित किया |

इस अवसर पर स्कूल निदेशक नरेंद्र सिंह नारंग ने भी अब विचार अभिभावकों के समक्ष रखे | कक्षा पहली एवं दूसरी के छात्रों ने लोक नृत्य तथा कक्षा तीसरी से पांचवी के छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य करके उपस्थित सभी सदस्यों में देश प्रेम का महत्व समझाया | कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्या ममता सैनी ने वहां उपस्थित सभी सदस्यों का तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों तथा  छात्रों का धन्यवाद किया |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!