• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टौंरू सहित आंजभोज क्षेत्र का किया दौरा

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भगानी नवघाट से भिमावाला पुल का किया निरीक्षण

Khabron wala 

पांवटा साहिब, 16 अगस्त। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जिला सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान गत दिवस आंजभोज क्षेत्र के टौंरू का दौरा किया। टौंरू पहुँचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यह दुर्गम इलाक़ा है परंतु प्रदेश के आख़िरी व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र का हर संभव विकास सुनिश्चित हो।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार में उन्हें मिली ज़िम्मेवारी का निर्वहन करने के उद्देश्य से उनके द्वारा समय-समय पर हर क्षेत्र का दौरा किया जाता है ताकि उन्हें उस क्षेत्र से संबंधित लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके तथा वह उनका समाधान सुनिश्चित कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा का सामना किया है इस वर्ष प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण आई बाढ़ से बहुत अधिक त्रासदी हुई है। इन क्षेत्रों में जन जीवन को पुनः स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

विक्रमादित्य सिंह ने टौंरू में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई माँगो तथा समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग के जेई सेक्शन को पांवटा साहिब डिवीज़न में स्थानांतरित करने की घोषणा की तथा लोक निर्माण विभाग का सब डिवीज़न कार्यालय खोलने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने पुरुवाला, राजपुर, टौंरू कलाथा, बढ़ाना रोड को MDR रोड में डालने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समुदायिक भवन टौंरू के लिए पाँच लाख रुपये देने की घोषणा की।

इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने भगानी नवघाट से भिमावाला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को उत्तराखंड से जुड़ने के लिए यह पुल महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण किया जाए ताकि इस पुल के निर्माण हेतु आगामी प्रक्रिया पूरी करके इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके तथा क्षेत्रवासी इससे लाभान्वित हो सकें।इसके उपरांत उन्होंने आंजभोज क्षेत्र को जोडने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़कों का निरिक्षण किया।

लोक निर्माण मंत्री का आंजभोज क्षेत्र के टौंरू जाते समय जगह- जगह पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया तथा अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने सिविल अस्पताल राजपुर का भी निरीक्षण किया जिसके लिए उन्होंने अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाकर उसका जीर्णोद्धार करने को कहा।

इसके उपरांत देर सॉंय लोक निर्माण मंत्री ने नगरपालिका पांवटा साहिब के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, चीफ़ इंजीनियर साउथ ज़ोन सुरेश कपूर, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, अवनीत सिंह लाम्बा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया सहित नगर पालिका परिषद के पार्षद, मनीष तोमर, जी एस तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

लोक निर्माण मंत्री ने पांवटा साहिब में 11.48 करोड़ से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन किया निरीक्षण

Next Post

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Next Post
पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

रेणुका वि•स• क्षेत्र की दस सड़क निर्माण पर 81 करोड की राशि हो रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ने  बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का किया समाप्न

रेणुका वि•स• क्षेत्र की दस सड़क निर्माण पर 81 करोड की राशि हो रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ने बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का किया समाप्न

श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App