पांवटा साहिब : 108 एम्बुलेंस में करवाई सफल डिलीवरी | हॉस्पिटल बता रहे थे सीजीरीयन |

आज सुबह 20 वर्षीय अंजलि पत्नी रण सिंह निवासी कोरगा शिलाई ने आज सुबह 108 एम्बुलेंस में एक लड़के को जन्म दिया | पायलट पुष्पिंदर और EMT ओम प्रकाश ने बताया कि देहरादून के दून हॉस्पिटल ने सीजीरीयन करने को कहा गया था, ओर बच्चा भी उल्टा है, होने की बात कही थी, बच्चे के  उल्टा होने के बावजूद 108 एम्बुलेंस में नार्मल डिलीवरी करवा दी |

बच्चे का वजन करीब 2.5 किलोग्राम है | बच्चे का वजन माँ व बच्चा दोनों पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है व दोनों स्वास्थ्य है | गोरतलब है 108 एम्बुलेंस ने पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल व अन्य कई हॉस्पिटल से रेफ़र की गयी महिलाओ की नार्मल डिलीवरी करवा दी है | इससे डॉक्टरो पर भी सवाल उठता है कि 100 बिस्तरों वाले हॉस्पिटल खोलने का क्या फायदा है यदि नार्मल डिलीवरी वाले केस भी डॉक्टरो ने  रेफर ही करने है तो क्युकि यदि 108 एम्बुलेंस में नार्मल डिलीवरी होसकती है तो इतने बड़े हॉस्पिटल में क्यों नहीं हो सकती है |

You may also likePosts

Related Posts

Next Post
error: Content is protected !!