ADVERTISEMENT

सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी, वाहन में चालक समेत 2 लोग थे सवार, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार

सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी, वाहन में चालक समेत 2 लोग थे सवार, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार

सतौन : जिला सिरमौर की कमरऊ तहसील के हेवना में रविवार रात सेब से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त पिकअप में चालक समेत दो लोग सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। इस हादसे हादसे में पिकअप और उसमें लदे सेब को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप नंबर UP-19-AT-5344 सेब की खेप लेकर जा रही थी। रात के समय सेब से लदी

पिकअप पटवार वृत्त बड़वास के हेवना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि पिकअप में अमित पुत्र विजेंद्र और अभिषेक पुत्र तिलक राज सवार थे। दोनों निवासी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कमरऊ के नायब तहसीलदार ओम प्रकाश भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पिकअप सड़क से नीचे खाई में गिरी है, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं पिकअप में लदे सेब भी खराब हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों सवारों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *