कांग्रेस ने दिया जवाब : कहा-पहले अपना राज्य संभाले शिवराज |
मध्य प्रदेश में किसानो पर गोलिया चलवाने वाले न करे हिमाचल के किसानो की बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहले अपने राज्य को संभाले और हिमाचल की चिंता छोड़ दे। । युवा कांग्रेस के शिमला लोकसभा के महसचिव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे है और शिवराज सिंह हिमाचल के मुख्यमंत्री पर उंगली उठा रहे है। उनको मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कोई भी आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर नाहन के सत्तीवाला में जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा था कि वीरभद्र सिंह जनता को लूट कर अपना खजाना भर रहे है।

इस पर युवा कांग्रेस के शिमला लोकसभा के महसचिव ने कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह को मध्य प्रदेश को संभालने की सलाह दी है। वही उनका कहना था कि मध्य प्रदेश में सवास्थ्य सेवाओ का बुरा हाल है व लोगो को अपने रिश्तेदारों की लाश भी साईकिल पर ले जानी पड़ती है | वही पीने व सिचाई पानी पर मध्य प्रदेश ही आगे है व सूखे से लोग परेशान है व व्यापम घोटाले में सेकड़ो लोग मर गये परन्तु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को इससे कोई फरक नहीं पड़ता | बिंदल पहले भी लोगो को गुमराह करते है व साथ ही अपने साथी को भी बुला लिया जो अपना प्रदेश छोड़कर हिमाचल में लोगो को झूठ बोलने आ गये थे |












