सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

Khabron wala 

धनोटू थाना पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 1 किलो 139 ग्राम चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में धनोटू थाना पुलिस ने 28 जून को कार्रवाई करते हुए 1 किलो 55 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस की एसटीएफ टीम ने नौलखा फोरलेन पर नाका लगा रखा था और इसी दौरान कुल्लू की ओर से आई एक कार को जांच के लिए रोका गया। जब कार की तलाशी ली तो डिक्की में एक पैकेट से चरस बरामद की गई। इस पर पुलिस ने कार सवार राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (39) निवासी गांव कुल्हारिया का वास बिबासर, तहसील झुंझुनू, वीरेंद्र कुमार (29) निवासी गांव व डाकघर बाकरा तहसील झुंझनू, जॉकी(20) निवासी गांव बारिसपुरा साब तहसील झुंझुनू और प्रमोद (39) निवासी गांव व डाकघर झुंझुनू राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना धनोटू में प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना को सौंप दिया है।

स्कूटी पर सवार थे हमीरपुर के 2 युवक

दूसरे मामले में थाना धनोटू की टीम ने रविवार रात धनोटू बाईपास पर नाके के दौरान स्कूटी सवार 2 युवकों को जांच के लिए रोका। जब उनकी तलाशी ली तो 84 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान पीयूष (19) निवासी गांव जसाई, डाकघर जनसूह, तहसील नादौन व जिला हमीरपुर और अभिनव (19) निवासी गांव कान, डाकघर घंगोट, तहसील डडवाल व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। एस.पी. विनोद कुमार ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को इस बुराई से मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!