डीजे के हुड़दंग से देहरादून-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग ठप्प , तिरुपति मेडिकेयर के पास एंबुलेंस भी फंसी
तिरुपति मेडिकेयर के पास डीजे वालों का हुड़दंग, सड़क पर लगा लंबा जाम; मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता
देहरादून-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर तिरुपति मेडिकेयर के पास डीजे के हुड़दंग के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क पर डीजे और भीड़ के कारण कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालात उस समय और गंभीर हो गए जब मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई और उसे रास्ता नहीं मिल सका। एंबुलेंस के लिए रास्ता नहीं मिलने से मरीज और उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई।
स्थानीय लोगों ने डीजे के नाम पर सड़क बाधित करने और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि आपातकालीन वाहन के लिए रास्ता रोकना बेहद गंभीर मामला है।
लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि देहरादून-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को किसी भी स्थिति में रास्ते के लिए इंतजार न करना पड़े।
सवाल यह है—डीजे के हुड़दंग के आगे क्या मरीज की जिंदगी भी इंतजार करेगी?









