ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब से 15 मामलों सहित सिरमौर में 36 की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई

जिला सिरमौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते अब सिरमौर जिला प्रदेश में सोलन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वीरवार को लिए गए 201 सैंपल में से 36 की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से 3, वार्ड नम्बर 2 से 4, वार्ड नम्बर 13 से 1, किल्लोड़ से 3 सहित पांवटा साहिब में 15 कोरोना संक्रमित सामने हैं. वीरवार शाम पांवटा साहिब में 15 मामले कोरोना संक्रमण के पाए गए हैं वहीं 9 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है.

जिसके चलते जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 753 तक पहुंच गया है। जिला में अब 224 एक्टिव केस हो चुके है। जबकि 528 लोग अब तक स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि जिला सिरमौर में कोरोना से पहली मौत गत माह आईजीएमसी शिमला में हुई थी। उसके बाद जिला सिरमौर में तीन अन्य मौतें हुई हैं। मगर यह तीनों मौतें चंडीगढ़ प्रशासन में गिनीजाएंगी। क्योंकि इनके सैंपल पीजीआई चंडीगढ़, मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ तथा मोहाली में लिए गए थे।

वही वीरवार को 9 लोगों ने कोरोना को भी मात दी है। 36 नए मामले पांवटा साहिब, नाहन व कालाअंब क्षेत्रों से है। जिसमें एचआरटीसी कर्मी भी शामिल है। वीरवार को 36 नए मामलों के कोरोना पोजिटिव आने तथा 9 लोगों द्वारा करोना को मात दिए जाने की पुष्टि उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परूथी ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!