पांवटा साहिब के अमरकोट पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती की फंदा लगा लिया । वही इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
वही इस मामले में युवती द्वारा उठाया गया यह खौफनाक कदम बेहद असमंजस में डालने वाला है। जानकारी के अनुसार युवती डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। सूत्रों की माने तो परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ी गई थी जिसके कारण प्रोफेसर की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी। क्या अभी जांच का विषय है कि यदि कुछ ऐसा था तो प्रोफेसर को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी ना की छात्रा का मानसिक उत्पीड़न मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर द्वारा उत्पीड़न करने के कारण छात्र ने आत्महत्या की है
हालांकि यह पुलिस जांच का विषय है ठोस तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।वहीं दूसरी और सूत्र बता रहे हैं कि उक्त प्रोफेसर पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के छपरा की रहने वाली थी। उसका परिवार पिछले करीब 25-26 वर्षों से पांवटा साहिब में रह रहा है और यहां किराए के मकान में रहता है। युवती के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार में युवती की एक बहन भी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।








