67 साल के बुजुर्ग पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO Act में मामला दर्ज

Khabron wala 

ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक 67 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। पुलिस टीम द्वारा संबंधित दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। इस मामले को लेकर डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे प्रकरण की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!