मनाली में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने नए आशियाने में मनाया जन्मदिवस

 

( धनेश गौतम )  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का आखिर मनाली में बसने का सपना पूरा हो गया है। कंगना का मनाली स्थित सिमसा में सुंदर आशियान बनकर तैयार हो गया है और रणौत ने यहां रहना भी शुरू कर दिया है। कंगना ने अपना 31वां जन्मदिन अपने सुंदर आशियाने में मनाया। मुंबई की भागदौड़ छोड़कर कंगना अपने जन्मदिन मनाने मनाली पहुंची और यहां पर ईको फ्रेंडली का संदेश देते हुए हिमालय को सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया।

पेड़ लगाकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गो ग्रीन थीम पर अपना जन्मदिन मनाने मुंबई से मनाली पहुंची है। अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं कंगना ने बीते एक हफ्ते में 31 पेड़ लगाएं है। कंगना मनाली में बने अपने नए घर में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हाल ही में कुछ दिन पहले उन्होंने इस घर में गृह प्रवेश किया था। उन्होंने इस घर को स्थानीय दुकानों से खरीदे हैंडीक्राफ्ट से सजाया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नजदीक भांबला में जन्मी कंगना रनौत ने मनाली में ही अपने सपनों का घर बनाया है।

वह मनाली की इसी हसीन वादियों में ईको फ्रेंडली तरीके से अपना जन्मदिन मनाने यहां पहुंची। 12 साल पहले गैंगस्टर फिल्म से शुरुआत करने वाली कंगना ने साल 2014 में क्वीन के हिट होने के बाद इस घर की प्लानिंग शुरू की थी। कंगना ने अपने परिवार के साथ दोपहर का भोजन भी साथ अपने ही घर में किया। कंगना के करीबियों के अनुसार कंगना का मनाली में आशियाना बनाना सपना था। मनाली को कंगना बचपन से पसंद करती थी। यही कारण था कि मुंबई जाकर भी कंगना यही कहती थी कि उसका घर मनाली में है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!