• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने 39.65 करोड़ रुपये की कण्डा पतन-सरकाघाट पेयजल योजना लोकार्पित की

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
413
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

( जसवीर सिंह हंस ) राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक घर को पेयजल प्रदान करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अधिकतम खेतों तक सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी के चौल्थरा में 39.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कण्डा पतन से सरकाघाट उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करने के उपरान्त एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
इस योजना से क्षेत्र के 31 हजार से भी ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश, विशेषकर मण्डी जिला के लोगों ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपे जाने के लिए केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में टोपी की राजनीति पर विराम लगाया है। टोपियां हिमाचली संस्कृति तथा परम्परा का प्रतीक है, लेकिन धीरे-धीरे यह राजनीतिक संबद्धता का प्रतीक बनकर उभरी, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का समान एवं सन्तुलित विकास सुनिश्चित बना रही है और क्षेत्रीय आधार पर किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सरकार ने सत्ता में आते ही स्पष्ट कर दिया था कि बदले की भावना या राजनीतिक प्रतिशोध के साथ कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के चार महीनों का कार्यकाल कई ऐतिहासिक निर्णयों और प्रदेश के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल का गवाह रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट में 30 नई योजनाओं को शामिल किया है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इस बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखा गया है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही विकास कार्यों के लिए 100 दिनों के लक्ष्य निर्धारित किए और यह बहुत सन्तोष की बात है कि 90 प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए स्वीकृत 69 राष्ट्रीय उच्च मार्गों में से 53 के लिए आउटसोर्स निविदाएं निकाली जा चुकी हैं।
सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पैंशन के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया जिससे लाखों वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति उदार रही है और केन्द्र ने सैद्धान्तिक तौर पर प्रदेश में एक बड़ा हवाई अड्डा निर्मित करने को स्वीकृति प्रदान की है। हवाई अड्डे के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने विशेषज्ञों का एक दल हिमाचल का दौरा करेगा।
उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण एवं मैटलिंग के लिए 1.40 करोड़ रुपये, पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये और चार राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशालाओं में प्रयोगशाला व विज्ञान खण्डों के लिए एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में ड्राइविंग स्कूल के सुधार के लिए भी धनराशि देने की घोषणा की।
विभिन्न संस्थाओं और कई लोगों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चैक के माध्यम से अंशदान किया। कई सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और मुख्यमंत्री बनने के बाद धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आने पर उनका अभिवादन किया।
इससे पूर्व सरकाघाट बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता की सुविधा के लिए सरकाघाट में न्यायिक परिसर स्थापित किया जाएगा। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से मण्डी जिला के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लोगों का आहवान् किया कि वे मुख्यमंत्री को भरपूर समर्थन दें ताकि वह हिमाचल को देश का आदर्श राज्य बनाने में सफल हो सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिस जलापूर्ति योजना का शुभारम्भ किया है उससे 14 पड़ोसी पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र की अनदेखी की लेकिन जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने क्षेत्र के उठाऊ पेयजल योजना की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश प्रगति व खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहा है।
Share174SendTweet100
Previous Post

बीबीएन क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबन्धन संयंत्र स्थापित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री ने शिमला में हिमगिरी कल्याण आश्रम की आधारशिला रखी

Related Posts

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…
अपराध

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

4 hours ago
नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा
अपराध

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

8 hours ago
पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
अपराध

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

8 hours ago
Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
ऊना

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

22 hours ago
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़
मुख्य ख़बरें

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

23 hours ago
ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी
अपराध

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

1 day ago
दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा
मुख्य ख़बरें

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

1 day ago
हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
Load More
Next Post
मुख्यमंत्री ने शिमला में हिमगिरी कल्याण आश्रम की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने शिमला में हिमगिरी कल्याण आश्रम की आधारशिला रखी

नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों को दिलाई गई शपथ

नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों को दिलाई गई शपथ

जे. पी. नड्डा ने चीन में ‘ब्रिक्स के स्वास्थ्य मंत्रियों’ की बैठक को संबोधित किया |

30 अप्रैल को दयोली में होंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नडडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!