• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिये हर संभव प्रयास करें अधिकारी : वनमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री गोविन्द सिहं ठाकुर ने आज यहां कहा कि तापमान में अचानक वृद्धि होने व वातावरण में नमी की कमी के कारण जंगलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बिलासपुर, धर्मशाला, मण्डी व शिमला वृत में आग की अधिक घटनाओं की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च 2018 के बाद से प्रदेशभर में छोटी-बड़ी 641 वन अग्नि की घटनाएं घटी हैं।

वनमंत्री ने कहा कि इस वर्ष वन विभाग ने मार्च माह में वन अग्नि को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया था, जिसके कारण इस वर्ष लोगों से वनों की आग बुझाने जैसे कार्यों में अधिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के फलस्वरूप इस वर्ष लगभग साढ़े नौ हजा़र व्यक्ति भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान देहरादून की बेबसाइट से जुड चुके हैं, जिन्हें उनके क्षेत्र में वन अग्नि की घटनाओं की सूचना मिल रही है। वन विभाग ने वन अग्नि सम्बन्धी सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नं0 भी शुरू किया है। ऐसे ऐतिहाति उपायो से इस वर्ष गत वर्षां की अपेक्षा आग की सूचना तुरन्त सम्बन्धित कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को मिल रही है। सूचना मिलने के कारण वन-अग्नि नियन्त्रण दस्ता तुरन्त वन अग्नि घटनास्थल तक पहुंच रहा है तथा स्थानीय लोगों के सहयोग सेवन अग्नि को जल्दी काबू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान वन अग्नि सम्बन्धी पूर्व-चेतावनियां भी दे रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों को पहले ही तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियां को सूचना के आदान-प्रदान हेतु अप्रैल से जून माह तक के मोबाईल फोन भत्ता दिया जा रहा है तथा कर्मचारियों को आग बुझाने वाले क्षेत्र में शीघ्र पहुंचने के लिये टैक्सी का खर्चा अथवा निजी वाहन प्रयोग करने पर भŸा भी प्रदान किया जा रहा है

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 400 फॉयर वाचर भी इस कार्य के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन अग्नि नियन्त्रण एवं प्रबन्धन हेतु केन्द्रीय परियोजना में केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रेदश को 1.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और इस वर्ष सेवन अग्नि प्रबन्धन हेतु प्रदेश सरकार ने नई परियोजना आरंभ की है, जिसमें वन अग्नि के प्रबन्धन कार्यों के लिए राज्य सरकार एक करोड़ रूपये का अतिरिक्त व्यय करेगी।

श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार वन अग्नि के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसी घटनाओं के कारण कम से कम क्षति हो, इसके लिए वन अधिकारियों को हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि तापमान में वृद्वि तथा भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, वन अग्नि की रोकथाम एवं नियन्त्रण में वन विभाग का खुले दिल से सहयोग करें।

Share160SendTweet100
Previous Post

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा : पशुपालन मंत्री

Next Post

दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने की टक्कर , दो युवक घायल

Next Post
एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण ने स्वीकृत किए 19 प्रस्ताव

दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने की टक्कर , दो युवक घायल

ईको पर्यटन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएं : गोविन्द ठाकुर

समाज में घटित घटनाओं की सही तस्वीर रखने के लिए मीडिया की भूमिका अहम  

पांवटा साहिब :RTI में खुलासा खनन माफिया को एन ओ सी देने के लिए  करवाये नकली  हस्ताक्षर

पांवटा साहिब :RTI में खुलासा खनन माफिया को एन ओ सी देने के लिए करवाये नकली हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App