• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सरकार विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के कल्याण के लिये वचनबद्ध : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  थावर चन्द गहलोत तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में आज मंडी ज़िले के सुन्दरनगर में समग्र क्षेत्रीय केन्द्र (कम्पोजिट रिजनल सेंटर), ओपीडी तथा छात्रावास भवन की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए  जय राम ठाकुर ने कहा कि पांच मंजिला यह भवन 30 करोड़ रुपये की लागत से 5500 वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन में चार आधुनिक ओपीडी अस्पताल तथा विशेष रूप से सक्षम 100 लड़कों व लड़कियों के लिए आवास की सुविधा होगी। यह भवन विशेष रूप से सक्षमों के लिए अध्यापन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, मुख्य संस्थानों के क्षेत्रीय कामगारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृत्रिम और ऑर्थोटिक्स उपकरणों का निर्माण, फिजियोथेरेपी के लिए ओपीडी उपचार सुविधाएं, वॉक थेरेपी, व्यवहार थेरेपी तथा यूडियामीटर जैसी विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित होगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान वर्ष 2001 में खोला गया था और उस समय केन्द्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को बिना आय सीमा के 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया। इस निर्णय से राज्य के 1.30लाख वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष रूप से सक्षम लोगों की अपेक्षाओं तथा ज़रूरतों के प्रति संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हाल ही में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है और ये चार साल उपलब्धियों से परिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा तथा इसके सहयोगी देश की 70प्रतिशत आबादी तथा 21 राज्यों में सत्ता में है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष ओलंपिक के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कम्पोजिट केन्द्र विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चों का सशक्तिकरण समय की आवश्यकता है और केन्द्र सरकार इनका सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने तेजाब हमले के पीड़ितों को दिव्यांगजनों का दर्जा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि देश में सभी नए सरकारी भवनों को विकलांगजनों के अनुकूल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश की 50 करोड़ आबादी को कवर करने वाली देश में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को पांच लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को इसी शैक्षणिक सत्र से आगामी जून में आरम्भ किया जाएगा।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चन्द गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रगतिशील नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी सेवाओं में शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों को चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी बहुमंजिला भवनों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए एक पहचान पत्र बनाया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए पांच राष्ट्रीय खेल केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए समग्र केन्द्र मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर विशेष रूप से सक्षम लोगों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की तरह ही राज्य सरकार भी विशेष रूप से सक्षम लोगों की बेहतरी व कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र देश का दूसरा सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है, जिसके विकास पर केन्द्र सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट सेंटर  विशेष सक्षम बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

भारत विशेष ओलम्पिक की उपाध्यक्ष डा. मलिका नड्डा ने कहा कि चिकित्सा शिविर में 600 श्रवण यंत्र वितरित किए गए, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सक्षम लोगों के कल्याण के लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय उन सभी को जाता है, जो इन बच्चों को प्रोत्साहित करने के कार्य में शामिल हैं। उन्होंने देश के इन विशेष विद्यार्थियों के लिए विशेष स्टेडियम बनाने का भी आग्रह किया।

सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि समग्र क्षेत्रीय केन्द्र प्रदेश के लोगों के लिए उपहार होगा, जो केन्द्र सरकार ने सुन्दरनगर को दिया है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की संयुक्त सचिव डॉली चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर समग्र केन्द्र के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।विधायक सर्वश्री कर्नल इन्द्र सिंह, हीरा लाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर तथा इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री श्री रूप सिंह ठाकुर, राज्य महिला आयोग की सदस्य पायल वैद्य, उपायुक्त ऋगवेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : “ दी स्कॉलर्स होम स्कूल “ का दसवी क्लास का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

Next Post

मुख्यमंत्री से ‘द ग्रेट खली’ की भेंट

Next Post
मुख्यमंत्री से ‘द ग्रेट खली’ की भेंट

मुख्यमंत्री से ‘द ग्रेट खली’ की भेंट

आंगनवाड़ी कार्याकर्ता /सहायिका के पद को भरने के लिए 15 जून आवेदन आमंत्रित

त्रिलोकपुर मेले में सोने की चेन चुराने वाली महिला को तीन माह का कारावास

अब नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए  गर्मी से  राहत  के लिए उठाया कदम

अब नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गर्मी से राहत के लिए उठाया कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App