राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने किया पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने हिमाचल की पूर्व राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  उर्मिला सिंह का निधन गत मंगलवार को इन्दौर के एक निजी अस्पताल में हुआ। वह 71 वर्ष की थी। श्रीमती उर्मिला सिंह 25 जनवरी, 2010 से 27 जनवरी, 2015 तक हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल रहीं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि श्रीमती उर्मिला सिंह ने हिमाचल में अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में महिला सशक्तिकरण व समाज के उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया।मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने कहा कि श्रीमती उर्मिला सिंह द्वारा प्रदेश के राज्यपाल के रूप में किया गया योगदान सदैव सराहनीय व स्मरणीय रहेगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए भी सराहनीय कार्य किए।

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से श्रीमती उर्मिला सिंह की आत्मा को शान्ति तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने भी श्रीमती उर्मिला सिंह के देहान्त पर शोक व्यक्त किया तथा उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!