• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

वर्ष 2005 में पारछु झील के फटने से प्रदेश में मची थी तबाही , अभी हिमाचल में टला नहीं है तिब्बत की पारछु झील का खतरा

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
415
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( धनेश गौतम ) चीन अधिकृत तिब्बत में स्थित पारछु झील का खतरा अभी हिमाचल प्रदेश के लिए टला नहीं है। गर्मी का मौसम आते ही अब झील के खतरे से प्रदेश के लोग जहां खौफ में है वहीं, प्रदेश के वैज्ञानिक व  पर्यावरण विभाग भी सर्तक हो गया है। देश का पर्यावरण मंत्रालय भी पूरी तरह से झील पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश व देश के पर्यावरण मंत्रालय लगातार झील की मॉनिट्रिंग सैटेलाईट सिस्टम से कर रहे हैं कि झील का मुहाना किस स्थिति में है और झील में पानी किस स्तर पर बढ़ रहा है।

इस बात का खुलासा सैंटर फॉर मीडिया स्टडी के धर्मशाला स्थित सेमिनार में हो रहा है। यहां पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मीडिया स्टडी सेमिनार में सैंटर फॉर मीडिया स्टडी की हैड एडवोकेसी अनु आनंद के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन से प्रदेश पर क्या प्रभाव पड़ रहा है के बारे में वैज्ञानिकों से रूबरू करवाया गया है। पर्यावरण मंत्रालय हिमाचल प्रदेश के प्रिंसीपल सचिव डीसी राणा ने बताया कि पारछु झील पर उनकी पूरी नजर है और सारी जानकारी केंद्र व संबंधित संस्थानों को दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी पारछु झील से इतना खतरा अभी तक नजर नहीं आ रहा है लेकिन गर्मियां बढ़ते ही इस खतरे को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। प्रिंसीपल साईंटीफिक ऑफिसर स्टेट सेंटर ऑन क्लाईमैंट चेंच के डॉ. एसएस रंधावा ने बताया कि वे सेंसर रिमोटिंग सैटेलाईट सिस्टम से लगातार पारछु झील पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि पारछु झील में गर्मी के मौसम में कभी भी पानी बढ़ सकता है और जलस्तर बढऩे से झील के मुहाने टूटने का डर रहता है यदि  मुहाने टूट गए तो स्पीति घाटी से लेकर बिलासपुर तक ब्यास नदी के किनारे खतरा रहता है।

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

गौर रहे कि पारछु झील चीन अधिकृत तिब्बत में स्थित है इसलिए भारत के मंत्रालयों को सही जानकारी लेने में परेशानी रहती है। भारत सिर्फ सैटेलाईट सिस्टम से ही इसकी जानकारी लेता रहता है। वर्ष 2004 में पारछु में भारी भू-स्खलन होने से झील बन गई थी और वर्ष 2005 तक झील पानी से पूरी तरह से भर गई थी और मुहाने टूटने से प्रदेश में तबाही मची थी।

स्पीति घाटी से लेकर बिलासपुर तक भारी नुकसान हुआ था। उसके बाद से अब तक इस झील पर नजर बनाए रखनी पड़ती है। सनद रहे कि  स्पीति घाटी में जहां पारछु झील का खतरा मंडराता रहता है वहीं अब दूसरी तरफ लाहुल में भी सिस्सू के पास गिपगांत ग्लेशियर पर भी झील बन गई हैं। यदि झील फट गई तो यह झील चंद्रा नदी में सिस्सू से लेकर कश्मीर तक तबाही मचा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय रैंज में  बढ़ते ग्लोवल वार्मिंग के कारण ऐसी घटनाएं घट रही है।

गौर रहे कि हिमालय के कई ग्लेशियरों पर झीलों के विकसित होने से खतरा उत्पन्न हो गया है। यही नहीं भारी ग्लोबल वार्मिंग के चलते पिछले वर्षों में उभरे ग्लेशियर जहां सिकुड़ गए हैं वहीं ग्लेशियरों पर झीलों के बनने से प्रकृति को खतरा हो गया है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि हिमालय के ग्लेशियर 74 मीटर प्रति वर्ष की रफ्तार से पिघल रहे हैं।  प्रदेश के पर्यावरण विभाग ने पारछु झील पर लगातार नजर रखी हुई है। केंद्र के मंत्रालय को इसकी सूचना दी जा रही है। डीसी राणा, प्रिंसीपल सचिव एवं निदेशक पर्यावरण विभाग

Share176SendTweet100
Previous Post

नाहन : चूड़धार के लिए परिवार व रिस्तेदारों के साथ यात्रा पर गई बच्ची रास्ते से लापता

Next Post

बेटे ने पिता के सिर पर मारा डंडा, पिता की मौत , बिजली के बिल को लेकर हुई थी बहस

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

3 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

3 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

3 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

3 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

3 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

4 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

4 weeks ago
Load More
Next Post
नालागढ : व्यक्ति की बेरहमी से हत्या |

बेटे ने पिता के सिर पर मारा डंडा, पिता की मौत , बिजली के बिल को लेकर हुई थी बहस

चूड़धार चोटी के रास्ते से 7 साल की गायब मासूम बच्ची को  शेयर कर ढूंढने में करे मदद

चूड़धार चोटी के रास्ते से 7 साल की गायब मासूम बच्ची को शेयर कर ढूंढने में करे मदद

शिमला में एसटीपीआई इंक्यूबेशन सेंटर की आधारशिला रखी गई सभी ज़िला अस्पतालों को ई-अस्पताल बनाया जाएगा : केन्द्रीय आईटी मंत्री

शिमला में एसटीपीआई इंक्यूबेशन सेंटर की आधारशिला रखी गई सभी ज़िला अस्पतालों को ई-अस्पताल बनाया जाएगा : केन्द्रीय आईटी मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!