ममता शर्मा अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना हिमाचल की अध्यक्ष मनोनीत

 

( धनेश गौतम ) अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख श्रीमहंत आदित्य कृष्ण गिरि की संस्तुति पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  लक्ष्मी मिश्रा ने ममता देवी को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। ममता शर्मा कुल्लू जिला के रायसन की रहने बाली है और पिछले काफी समय से सक्रीय राजनीति में है। ममता शर्मा कर्मठ व जुझारू महिला है। ममता के मनोनयन से पूरे जिला कुल्लू सहित प्रदेश में खुशी का माहौल है।

उधर ममता शर्मा को वधाई देने का तांता लग गया है। प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनने के बाद ममता शर्मा ने  अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख श्रीमहंत आदित्य कृष्ण गिरि  व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  लक्ष्मी मिश्रा का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उन्होंने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरना का भरसक प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस संगठन को मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर काम किया जाएगा और महिलाओं की मजबूती व उत्थान के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की मजबूती के लिए पहले भी काम किया है और भविष्य में भी हर संभव कार्य किए जाएंगे।वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन सहित भाजपा मंडलों के सभी पदाधिकारियों ने ममता शर्मा को बधाई दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!