• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में उप प्रधानाचार्य का पद सृजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
456
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात पीजीटी के नामावली प्रवक्ता (लैक्चरर) के रूप में बदली जाएगी और इस संदर्भ में अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी इसके अतिरिक्त राज्य में सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में उप प्रधानाचार्य के पद सृजित किए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऊना ज़िले गोंदपुर बनहेड़ा में हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ के चतुर्थ क्षेत्रीय सेमिनार को सम्बोधित करते हुए की।
मुख्यमंत्री ने गुणात्मक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि मूल्यों के बिना शिक्षा समाज के लिए विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ समाज के लिए छात्रों में उच्च नैतिक मूल्यों को विकसित करना शिक्षकों का कर्तव्य है। शिक्षकों को हमारी संस्कृति और परम्परा के बारे में छात्रों को शिक्षित करना चाहिए ताकि वह अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास पर गर्व कर सकें।
जय राम ठाकुर ने कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है, जिसका श्रेय राज्य सरकार की बेहतर नीतियों के अलावा शिक्षकों को भी जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय में हमारे देश को विश्व गुरु के रूप में जाना जाता था और यहां की गुरु-शिष्य की परम्परा को सभी सराहते थे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह परम्परा धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। उन्होंने शिक्षकों से एक बार फिर सामूहिक रूप से कार्य करने का आग्रह किया ताकि इस खोए हुए गौरव को वापस पाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्रों में नकल की बढ़ती प्रवृत्ति की जांच के लिए शिक्षकों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों को नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूक करना चाहिए ताकि वे खुद ही नकल न करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने आचरण और चरित्र से एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग की जांच के लिए शिक्षकों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों की बदलती आदतों और व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हाल ही में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया है और यह एक वर्ष कई प्रमुख पहलों और कई विकास प्रयासों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पहला निर्णय वृद्धजनों के कल्याण पर केन्द्रित था और सरकार ने बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है। प्रदेश के लोगों के लिए जन मंच उनकी शिकायतों के निवारण के लिए वरदान साबित हुआ है। राज्य में आयोजित दस जन मंच में 22,000 शिकायतों का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भी राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने कुटलेहड़ क्षेत्र के गेहरा प्लाटा में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की।
जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारकपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेधरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनयान और खण्ड अधिकारी कार्यालय के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 15 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनहेड़ा में मैदान के निर्माण के लिए 10 रुपये की घोषणा की।
मुख्यमंत्री को महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31,000 रुपये का चैक भेंट किया।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज को शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में शिक्षकों का स्थान देवताओं के तुल्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
विधायक राजेश ठाकुर ने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले एक साल के दौरान राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हजारों शिक्षकों को प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत किया गया और सभी शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के संयुक्त सचिव पवन मिश्रा ने भी इस अवसर पर विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा का लक्ष्य राष्ट्र के विकास की ओर होना चाहिए।
         हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और शिक्षकों की विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से 4-9-14 का लाभ प्रदान करने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली का आग्रह किया।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष जगवीर चंदेल ने भी अपने विचार रखे।
संघ के मीडिया प्रमुख दर्शन लाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
         खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, उपाध्यक्ष हिमुडा प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष एसआईडीसी प्रो. राम कुमार, विधायक बलबीर चौधरी, उपायुक्त ऊना राकेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
Share217SendTweet100
Previous Post

मुख्यमंत्री ने सीएचसी रेहन को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की

Next Post

video पांवटा साहिब लोगो ने मोबाइल स्नैचरो की छित्तर परेड के बाद किये पुलिस के हवाले

Related Posts

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
ऊना

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

3 hours ago
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़
मुख्य ख़बरें

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

3 hours ago
ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी
अपराध

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

5 hours ago
दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा
मुख्य ख़बरें

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

9 hours ago
हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

2 years ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

2 years ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

2 years ago
Load More
Next Post
video पांवटा साहिब लोगो  ने मोबाइल स्नैचरो  की छित्तर परेड के बाद  किये  पुलिस के हवाले

video पांवटा साहिब लोगो ने मोबाइल स्नैचरो की छित्तर परेड के बाद किये पुलिस के हवाले

नाहन  : 264 बोतल अवेध शराब बरामद एक गिरफतार

नाहन : 264 बोतल अवेध शराब बरामद एक गिरफतार

पांवटा साहिब :  बच्चे को जन्म देते ही महिला की मौत ,वेंटिलेटर पर बच्चा

पच्छाद : पांव फिसलने से खाई से गिरा व्यक्ति मौके पर मोत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!