विकासनगर भंगानी यमुना पुल का उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया शिलान्यास

विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹100 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज किया।

विकासनगर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जल्द ही प्रदेश में साइंस सिटी भी बनाये जाने की बात की। विकासनगर-हर्बटपुर में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। छोटा पत्थर, यमुना नहर से कुमेट तक लिफ्ट सिंचाई योजना पूर्ण की जायेगी।

आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विकासनगर भीमावली में बनने वाले 540 मीटर यमुना पुल का शिलान्यास किया इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड के द्वारा लगभग 42 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा इस मौके पर पांवटा साहिब व विकास नगर विधायक मौजूद रहे।

पाँवटा विधानसभा के गिरिपार क्षेत्र को उत्तराखंड से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया |
इस पुल से पाँवटा के गिरिपार क्षेत्र के 40 गांवो व 13 पंचायतो के लोगो को लाभ मिलेगा साथ ही क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!