• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नाहन : मादा ऊंट का जिला में हुआ भव्य स्वागत , मधुमेह इत्यादि रोगों के उपचार के लिए काफी लाभदायक है ऊंटनी का दूध

Desk by Desk
7 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नाहन के भेड़ों गांव में मेहर के पहली बार पदार्पण करने पर स्थानीय लोगों द्वारा एक अतिथि के रूप में भव्य स्वागत किया गया और मेहर के आगमन पर  भेड़ों गांव का  वातावरण किसी पर्व में कम नहीं था और  ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लोग किसी अपने खास का इंतजार वर्षो से कर रहे थे । उपायुक्त सिरमौर द्वारा बुधवार को  स्वयं भेड़ों पहूंचकर मेहर ( ऊंटनी )का स्वागत किया और लोगों को बधाई दी ।

” मेहर ” एक ऊंटनी का नाम है जिसे जिला प्रशासन द्वारा राजस्थान के बीकानेर से लाया गया है ताकि जिला में  ऊंटनी के दूध को बढ़ावा मिल सके । उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि मेहर ऊंटनी के आने से जिला सिरमौर ऊंटनी का दूध उत्पादित करने वाला उतरी भारत में पहला जिला बन गया है । उन्होने कहा कि उतराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसी भी स्थान पर मादा ऊंट का दूध उत्पादित नहीं किया जाता है । उन्होने कहा कि मेहर ने तीन दिन से लगातार सफर करने के बावजूद भी भेड़ों गांव पहूंचकर दो किलोग्राम दूध दिया गया जिसकी गुणवता व  स्वाद का टेस्ट उनके द्वारा भी किया गया । उन्होने बताया कि मेहर मादा ऊंट के साथ नवजात मादा बच्चा भी है ।

उपायुक्त ने कहा कि नाहन के कुछ गांव मातर-भेड़ों, बर्मा-पापड़ी इत्यादि क्षेत्रों में लोगों द्वारा बोझा ढोने इत्यादि कार्य के लिए ऊंट रखे है परन्तु मादा ऊंट नहीं थी । उन्होने कहा कि उनके द्वारा पशुपालन विभाग की टीम के साथ बैठक करके इन क्षेत्रों में ऊंटनी के दूध उत्पादन की संभावनाओं का पता लगाने को कहा गया और पशुपालन विभाग द्वारा भेड़ों का जलवायु मादा ऊंट को रखने के लिए  काफी उपयुक्त पाया गया ।

You may also likePosts

कारगिल विजय दिवस पर माजरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, लगभग 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

BREAKING: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के JE की हत्या, दफ्तर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए थे

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हिमाचल में भूचाल! पुलिस भर्ती पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अफसरों के नाम सार्वजनिक करने की उठी मांग

कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने कहा कि मादा ऊंट को लाने के लिए उनके द्वारा राजस्थान के बीकानेर के  जिला कलैक्टर के साथ मामला उठाया गया और लगभग दो मास से लगातार सम्पर्क बनाए रखने के बावजूद पशुपालन विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से मादा ऊंट को राजस्थान के बीकानेर से लाने में सफल हुआ । उन्होने कहा कि जिला में ऊंटनी के दूध को बड़े पैमाने पर उत्पादित करने के दृष्टिगत मेहर को पायलट के आधार पर लाया गया है और इस मेहर मादा ऊंट की बेहतरीन उपलब्धि मिलने के उपरांत जिला के उपयुक्त स्थानों पर मादा ऊंट को पालने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि सिरमौर जिला को ऊंटनी का दूध उत्पादित करने का गौरव हासिल हो सके ।

उन्होने कहा कि मेहर मादा ऊंट को भेड़ों गांव के मौलाना अब्दुल हुसैन को पालने के लिए दिया गया है चूंकि वह काफी वर्षो से ऊंट पालन व्यवसाय कर रहे । उन्होने बताया कि ऊंटनी का दूध बहुत पौष्टिक गुणों से भरपूर है और मधुमेह इत्यादि रोगों के उपचार के लिए काफी लाभदायक माना जाता है । उन्होने कहा कि अमूल कंपनी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में ऊंटनी के दूध को कम मात्रा में विपणन किया जा रहा है । उन्होने कहा कि मेहर के आने से भेड़ों गांव लोगों की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आएगा और ऊंटनी के दूध की मांग भी जिला के अतिरिक्त पड़ोसी राज्य से भी आने लगेगी । उन्होने कहा कि दूध की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए गांव में एक छोटे से पाश्चुरीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएगें । उन्होने जिला आयुर्वेद अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में मधुमेह रोगियों पर ऊंटनी का दूध का प्रयोग किया जाए ताकि मधुमेह के रोगियों को लाभ मिल सके ।

Share160SendTweet100
Previous Post

पावटा साहिब शराब ठेकेदार ने साथियो के साथ मिलकर ड्राइवर से की मारपीट व लूटपाट

Next Post

पढ़े प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बन्द करने सहित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी निर्णय

Next Post
पढ़े प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बन्द करने सहित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी निर्णय

पढ़े प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बन्द करने सहित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी निर्णय

हिमाचल प्रदेश में जम्मू और कश्मीर के छात्रों का स्वागत ,  मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में जम्मू और कश्मीर के छात्रों का स्वागत , मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सिरमौर में पुलिस अधिकारियो के तबादले संजय कुमार होंगे एसएचओ  पांवटा साहिब

पांवटा साहिब : इंश्योरेंस हड़पने के लिए हत्या करने का आरोपी पुलिस रिमांड पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App