( जसवीर सिंह हंस ) रिश्वतखोरी के आरोपी टीसीपी अधिकारी को गिरफ्तार कर विजिलेंस टीम नाहन रवाना हो गयी है | विजिलेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैसे लेकर अपनी जेब में डाले थे तथा इसके बाद पैसे अपने टेबल में रख लिए थे जिसके बाद विजिलेंस ने संपूर्ण क़ानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा था वह आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पुख्ता कानूनी कार्रवाई की गई है |
मामले में सभी कानूनी कार्रवाई पूरी कर विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाहन की तरफ रवाना हो गई जहां आरोपी को आज विजिलेंस पुलिस स्टेशन की जेल में सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा | कल आरोपी को कोर्ट में पेश कर विजिलेंस टीम कोर्ट से उसके रिमांड का आग्रह कर उससे आगामी पूछताछ कर सकती है | जाँच के दोरान आरोपी के प्रॉपर्टी इत्यादि की पूरी जांच विजिलेंस आगामी दिनों में करेगी तथा टीसीपी ऑफिस का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा की धांधली कर किन मामलों में रिश्वतखोरी कर अवैध कार्य संपूर्ण किए गए हैं |
टीसीपी में तैनात प्लानिंग ऑफिसर को विजिलेंस टीम ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी यह रिश्वत प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लाट की प्लाटिंग के एवज में यह पैसे मांग रहा था | टीसीपी के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है |
मिली जानकारी के अनुसार हरदेव सिंह निवासी निहालगढ़ अपने करीब 12 बीघा के प्लाट जो की छिपुर गाव में स्थित है की प्लाटिंग करवाने के लिए इसी टीसीपी दफ्तर के चक्कर काट रहा था तथा आरोपी अक्षित मेहता उसमें कोई ना कोई कमी निकाल कर नक्शे को.रोक देता था कभी गली चौड़ी कभी पार्क बड़ा करने सहित विभिन्न मुद्दों पर शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा था यह सब केवल रिश्वत लेने की की एवज में परेशान किया जा रहा था












