( जसवीर सिंह हंस ) टीसीपी में तैनात प्लानिंग ऑफिसर को विजिलेंस टीम ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी यह रिश्वत प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लाट की प्लाटिंग के एवज में यह पैसे मांग रहा था | टीसीपी के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है |
मिली जानकारी के अनुसार हरदेव सिंह निवासी निहालगढ़ अपने करीब 12 बीघा के प्लाट जो की छिपुर गाव में स्थित है की प्लाटिंग करवाने के लिए इसी टीसीपी दफ्तर के चक्कर काट रहा था तथा आरोपी अक्षित मेहता उसमें कोई ना कोई कमी निकाल कर नक्शे को.रोक देता था कभी गली चौड़ी कभी पार्क बड़ा करने सहित विभिन्न मुद्दों पर शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा था यह सब केवल रिश्वत लेने की की एवज में परेशान किया जा रहा था
वही जहां एक ओर सरकार भ्रष्टाचार कम करने को दावे कर रही है वहीं सरकार का एक यंग अधिकारी जो कि अभी कम उम्र का है इस प्रकार भारी रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने चिंता का विषय है | बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र केवल 30 वर्ष है तथा आरोपी शिमला का स्थाई निवासी है वह सिरमोर में तैनात था | वही मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास नाहन के अलावा पावटा साहिब का अतिरिक्त चार्ज था तथा वह महीने में कुछ दिनों के लिए ही पोंटा साहिब में आकर कार्य करता था मैं पिछले महीने ही टीसीपी के इस सफर का उद्घाटन हुआ था | कई मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा वही खबर लिखे जाने तक विजिलेंस की कारेवाही जारी थी |












