खनन माफिया इस कदर हावी हो गया है इसका नमूना उस समय देखने को मिला जब बाता मंडी में एक क्रेशर द्वारा यमुना नदी में किए जा रहे अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तो पत्रकार उसे खबर करने गए थे इसी दौरान क्रेशर मालिक के इशारे पर खनन माफिया के कुछ लोगों ने पत्रकार का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी
पत्रकार के साथ की गई मारपीट में उसको चोटें आई हैं निजी चैनल के पत्रकार को जान से मारने की धमकियां भी दी गई और कहा तुझे काट कर यमुना में दबा देंगे यही नहीं पत्रकारों के फोन भी छीन लिए गए पत्रकारों के पर्स और पैसे भी जेब से जबरदस्ती निकाल इसके बाद पत्रकारों के मोबाइल में फॉर्मेट करके आरोपी उनको धमकियां देने लगे किसी तरह पत्रकार वहां से निकले तथा पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई इसके बाद पीड़ित पत्रकार का मेडिकल करवाया गया
इस सारे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है एसएचओ संजय शर्मा ने बताया कि चलती आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा सारे पत्रकार पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा हो गए तथा विरोध दर्ज करवाया सभी पत्रकार समूह ने अवैध खनन माफिया के इस हरकत की निंदा की है कल सभी पत्रकारों ने मीटिंग बुलाकर आगामी कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है











