ADVERTISEMENT

पावटा साहिब टीसीपी का भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारी अधिकारी सस्पेंड , गिरफ्तार होने के बाद भी शिकायतकर्ता को बोला हो जाऊंगा बहाल

( जसवीर सिंह हंस ) कानूनी प्रकिया के अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी 48 घंटे से ज्यादा पुलिस हिरासत में रहता है तो वह स्वयं ही डीम्ड सस्पेंड हो जाता है वही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी इस विषय में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं टीसीपी के भ्रष्ट अधिकारी को आज हिरासत में करीब 72 घंटे पूरे हो गए हैं तथा इसके बाद आरोपी सस्पेंड ही माना जा रहा है | टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डारेक्टर ललित जैन जोकि सिरमौर में भी डीसी के पद पर तैनात ना रह चुके हैं फोन तक उठाने से परहेज करते रहे वही उनके दफ्तर में फोन करने पर एक अधिकारी ने बताया कि वह रिपोर्ट सेक्टरी को भेज चुके हैं |इस समय आरोपी 22 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर है |


क्योंकि अभी प्लानिंग ऑफिसर का अपार्टमेंट अथॉरिटी सेक्टरी लेवल का अधिकारी हो सकता है इसलिए वह इस को सस्पेंड कर सकता है वही अर्बन डेवलपमेंट विभाग के सचिव जोकि इस समय टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त चार्ज भी संभाले हुए हैं ने बताया कि अभी तक उनको इस विषय पर फाइल नहीं मिली है | वही विजिलेंस के आईजी जेपी सिंह का कहना है कि आरोपी क्योंकि रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है इसलिए आरोपी का बचना नामुमकिन है तथा इस केस में उनको 100% उम्मीद है कि आरोपी को सजा होगी |


टीसीपी में तैनात प्लानिंग ऑफिसर को विजिलेंस टीम ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था आरोपी यह रिश्वत प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लाट की प्लाटिंग के एवज में यह पैसे मांग रहा था | टीसीपी के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था |


मिली जानकारी के अनुसार हरदेव सिंह निवासी निहालगढ़ अपने करीब 12 बीघा के प्लाट जो की छिपुर गाव में स्थित है की प्लाटिंग करवाने के लिए इसी टीसीपी दफ्तर के चक्कर काट रहा था तथा आरोपी अक्षित मेहता उसमें कोई ना कोई कमी निकाल कर नक्शे को.रोक देता था कभी गली चौड़ी कभी पार्क बड़ा करने सहित विभिन्न मुद्दों पर शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा था यह सब केवल रिश्वत लेने की की एवज में परेशान किया जा रहा था |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!