आज जीवन लाइफ साइंस के एमडी सुरेश गर्ग ने नगरपालिका मैदान में 24 वी उतर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया | टूर्नामेंट के आयोजक व पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी ने फूल देकर उनका स्वागत किया |
आज का टूर्नामेंट का पहला मैच मेरठ व विकासनगर के बीच खेला गया जिसमे विकासनगर ने मेरठ को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया | इस अवसर पर भारी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे | ये टूर्नामेंट अगले कई दिनों तक चलेगा व इसमें देश की कई नामी टीमे हिस्सा लेंगी |











