गुरुवार सुबह बिलासपुर पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने आरक्षी अनिल शर्मा की अगुवाई में स्वारघाट में आरटीओ बैरियर के पास नाका लगाया था । इस दौरान सुबह करीब सवा पांच बजे एचआरटीसी की दिल्ली से मनाली जा रही बस में सवार युवक से 35.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है । आरोपी की पहचान सरकाघाट के विनोद कुमार, गांव ब्रांग (मंडी) के रूप मे हुई है। 25 साल के आरोपी के कब्जे से 35.17 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है । एनडीपीएस की धारा-21 के अंतर्गत थाना स्वारघाट में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
मनाली से दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बसों में नशा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं । बसों के जरिये तस्कर नशा इधर से उधर कर रहे हैं । एचआरटीसी की लग्जरी बसों का भी तस्करों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है । लगातार बिलासपुर पुलिस बस में तस्करी के मामले पकड़ रही है, इससे साफ है कि तस्कर बसों में नशा ला और ले जा रहे हैं । बिलासपुर पुलिस नशा कारोबारियों की धरपकड़ के लिए हर समय अग्रसर है।











