जिला सिरमौर विजिलेंस टीम ने 1 सप्ताह के दौरान रिश्वत पकड़ने के मामले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है इससे पहले 1 सप्ताह पूर्व पौंटा साहिब में टीसीपी प्लानिंग ऑफिसर को ₹100000 की रिश्वत के साथ विजिलेंस टीम ने दबोचा था विजिलेंस की टीम मौके पर आरोपी महिला हेड कांस्टेबल सत्या देवी से पूछताछ कर रही है
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा करीब 2 माह पूर्व अधिसूचना जारी की गई थी कि प्रदेश में एसपीओ स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती की जाएगी भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई थी जिसके लिए लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया है ऐसा ही एक मामला वीरवार दोपहर को नहान मेडिकल कॉलेज के समीप सामने आया जब विजिलेंस की टीम में नाहन पुलिस लाइन में तैनात महिला एचएससी को 30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
शिकायतकर्ता ने डीएसपी विजिलेंस को शिकायत सौंपी थी कि महिला एचएससी ने एसपीओ भर्ती करने के लिए ₹30000 की डिमांड की है विजिलेंस ने पूरा जाल बिछाकर 30 हजार की रिश्वत नहान मेडिकल कॉलेज के समीप देने को कहा जिस पर महिला एचएससी विजिलेंस के जाल में फस गई महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि एडीजीपी अनुराग गर्ग ने की है











