ADVERTISEMENT

राजगढ़ : पुलिस ने चंद घंटो में ढूंढ निकाली लापता नाबालिग लड़की

आज  7 साल की एक Specially Abled नाबालिग लड़की, जो अपनी मां के साथ पुलवाहल से राजगढ़ बाजार में आई थी, जो राजगढ़ में ही कहीं लापता हो गई थी । उसकी माँ ने अपने स्तर पर उसका पता लगाने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन वह बच्ची को ढूंढने में असफल रही ।

उसके बाद उसने स्थानिय पुलिस के पास पहुंची । जिसपर पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने उस लड़की को खोजने के लिए अलग अलग जगहों पर तलाशा और थोड़े ही समय पश्चात पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उस लड़की को  राजगढ़ से 7 किलो मीटर, नोहराधार रोड पर बरामद कर लिया और उसकी माँ के हवाले किया गया ।मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!